लड़का पंसद हो गया था। शादी की तारीख पक्की होने वाली थी। इसी बीच लड़की को पता चला कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं है तो उसने शादी से मना कर दिया। मामला पीएम का संसदीय क्षेत्र का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
वाराणसी में घर में शौचालय नहीं होने से दो परिवारों के बीच रिश्ते जुड़ने से पहले ही टूट गए। लड़का पसंद होने के बाद लड़की पक्ष के लोग शादी की बात पक्की करने उसके घर आए थे।
विज्ञापन
3 of 6
जर्जर पड़ा शौचालय
स्वागत-सत्कार के बीच जब लड़के के घर शौचालय न होने की जानकारी लड़की पक्ष वालों को हुई तो भड़क गए।
लड़की के घरवालों ने रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़के पक्ष की मनुहार के बावजूद बात नहीं बनी।
4 of 6
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : WondersList
काशी विद्यापीठ ब्लॉक से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित शिवदासपुर के पंचवटी नगर निवासी नंदलाल के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी के लिए मंडुवाडीह से लोग रिश्ते की बात करने मंगलवार को आए हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
ट्राली चलाकर मुश्किल से घर चला पाने वाले नंदलाल ने बताया कि सोचा था कि बहू आ जाएगी तो कम से कम दो वक्त भोजन समय पर मिलने लगेगा। कोई घर संभालने वाला हो जाएगा लेकिन शौचालय न होने से अरमान पूरा नहीं हो पाया।
नंदलाल ने बताया कि उसके पास सामर्थ्य नहीं है कि वह शौचालय बनवा पाए। सरकारी योजना की मदद से शौचालय बनवाने के लिए वह ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक अर्जी लगा चुका है।