घरवालों के विरोध को देखते हुए एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लड़के के घरवालों ने लड़की से शादी से इनकार कर दिया। इस बात पर लड़की ने थाने में हंगामा किया और प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ गई। मामला सोनभद्र के राबटर्सगंज का है। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 5
प्रेमी
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की भी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। देर रात लड़की के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
3 of 5
लवर्स
जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के समीप से प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। इसकी जानकारी होने पर लड़के और लड़की के घरवाले भी कोतवाली पहुंच गए।
4 of 5
लवर्स
लड़के के घरवालों ने कहा कि लड़की गैर जाति की है, इसलिए शादी करना संभव नहीं है। इतना सुनते ही लड़की आग बबूला हो गई और शादी अपने प्रेमी से ही करने की जिद करने लगी। लड़की ने कहा कि करीब तीन वर्षों से उन दोनों का संबंध है।
देर रात तक तक पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह न होने पर लड़की या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे उसके अनुसार मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।