गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर मामले की जांच में सामने आया है कि मृतक कुसुम दूसरे पति से अलग होने के बाद सात साल से मायके में रह रही थी। वो मेडिकल स्टोर चलाती थी। बहन के नाम पर खेत की रजिस्ट्री किए जाने से भाई अभय नाराज था।
गाजीपुर की कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती की रहने वाली कुसुम यादव की शादी करीब डेढ़ दशक पूर्व हुई थी। पहले पति से अनबन के बाद वह उससे अलग हो गई थी। पिता शिवराम ने कुसुम की दूसरी शादी करा दी लेकिन कुछ दिन बाद उसका दूसरे पति से भी विवाद हो गया। इसके बाद वह सात साल से अपने मायके डिलियां में माता-पिता के साथ रहने लगी थी और गोड़ा में मेडिकल स्टोर चलाती थी।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक महीने पहले पिता ने डेरा के पास 12 बिस्वा खेत रजिस्ट्री कुसुम के नाम पर कर दी थी। कुसुम का नाम खसरा-खतौनी में भी दर्ज हो गया था।
विज्ञापन
2 of 14
आरोप अभय यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभय शहर में प्राइवेट नौकरी करता था, जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह मां जमुनी देवी और पिता शिवराम से विवाद करने लगा लेकिन पिता शिवराम, माता जमुनी देवी और बहन कुसुम यादव को क्या पता था कि खेत का विवाद उनकी जान ले लेगा। घटना को लेकर इतनी दहशत थी कि गांव का कोई व्यक्ति कुछ भी कहने और बताने तक को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
3 of 14
तिहरा हत्याकांड में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम ने सील किया कमरा
डिलियां गांव की यादव बस्ती में माता, पिता और बहन की हत्या की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने जहां-जहां खून पसरा था, वहां से डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद एक कमरे को सील कर दिया और वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
4 of 14
मृतक कुसुम यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 बिस्वा खेत के लिए मां-बाप व बहन को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अभय यादव उर्फ भुट्टन (32) ने पिता शिवराम यादव (70), मां जमुनी देवी (65) और विवाहित बहन कुसुम (35) को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन
5 of 14
गाजीपुर में खेत की जमीन के लिए ट्रिपल मर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के नाम पर 12 बिस्वा खेत की रजिस्ट्री करने से अभय यादव नाराज था। वारदात के बाद हत्यारोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर से भाग गया। पुलिस ने शिवराम यादव के चचेरे भाई व ग्राम चौकीदार अमरनाथ यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
6 of 14
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को दिखाता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिलियां गांव निवासी शिवराम यादव की बेटी कुसुम अपने पति से अलग होने के बाद पिछले सात साल से मायके में रह रही थी और खुद का मेडिकल स्टोर चलाती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शिवराम यादव के नाम पर करीब ढाई बीघा खेत है। करीब एक महीने पहले शिवराम यादव ने कुसुम के नाम 12 बिस्वा खेत की रजिस्ट्री की थी।
विज्ञापन
7 of 14
घटनास्थल पर पड़ा खून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे नाराज अभय माता-पिता से झगड़ा करता रहता था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने माता-पिता से झगड़ रहा था। इसी बीच कुसुम स्कूटी से वहां पहुंची। कुसुम को देखकर अभय कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए कुसुम खेतों की तरफ भागी लेकिन अभय ने कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पिता शिवराम और माता जमुनी देवी की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
8 of 14
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर करीब एक बजे कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी, खुरपी, मोबाइल फोन और चप्पलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस कप्तान डाॅ. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सेंगर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।
9 of 14
हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवराम यादव ने अपनी बेटी कुसुम को कुछ जमीन रजिस्ट्री कर दी थी। इसी को लेकर उनके बेटे अभय यादव ने अपने पिता, मां और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शिवराम के चचेरे भाई एवं ग्राम चौकीदार अमरनाथ यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। - डाॅ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर।
10 of 14
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह में दस तो पांच दिन में 6 हत्याएं
गाजीपुर जनपद में हत्या की घटनाएं इन दिनों बढ़ गई हैं। आंकड़ों पर नजर करें तो पिछले पांच दिन में ही छह लोगों की हत्या हुई है। इनमें पांच मामलों में अपनों ने ही अपनों की जान ले ली। जबकि इस वर्ष अब तक 16 हत्या की वारदात हो चुकी हैं।
11 of 14
हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
22 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा कि जल्दी करो। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
12 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद 23 जुलाई की शाम करीब छह बजे शादियाबाद थानाक्षेत्र के मरदानपुर में जय प्रकाश राम ने अपनी पहली पत्नी वंदना देवी (28) को दौड़ा-दौड़ाकर धान के खेत में फावड़े से मार डाला था।
13 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वंदना ने घर से 150 मीटर दूर स्थित शैलेंद्र राम के साथ वर्ष 2014 में शादी कर ली थी, जिसके बाद आरोपी ने भी दूसरी शादी की, जो उसे छोड़कर चली गई तो तीसरी शादी की लेकिन उसकी तीन माह पहले मौत हो गई।
गाजीपुर में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच 11 साल बाद वंदना से उसकी मुलाकात हुई शादी फिर से वापस आने का दबाव डालने लगा था। मना करने पर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को लेकर हुई इस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई ही थी कि 27 जुलाई को फिर एक बेटे ने अपनी ही बहन, पिता और मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जबकि एक हत्या 26 जुलाई की रात छप्पर रखने को लेकर नंदगंज थाना इलाके में हुई। इस तरह पांच दिन में छह लोगों की हत्या हुई।