काशी विश्वनाथ धाम परिसर में अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
200 श्रद्धालुओं ने की द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा
श्री लाटभैरव काशी यात्रा मंडल और धर्म जागरण ओंकारेश्वर नगर की ओर से रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा निकाली गई। कज्जाकपुरा स्थित श्री कपाल मोचन कुंड पर संकल्प लेकर 200 शिवभक्तों ने बाबा लाटभैरव का दर्शन-पूजन कर यात्रा शुरू की। झमाझम बारिश ने यात्रियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। यात्रा जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक होते हुए ओंकारेश्वर, महामृत्युंजय मंदिर स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर, आदिविश्वेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, केदारेश्वर, घृष्णेश्वर और मल्लिकार्जुन के दर्शन के साथ समाप्त हुई। यात्रा में केवल कुशवाहा, शिवम अग्रहरि, विकास सेठ, जितेंद्र कुशवाहा, हेमंत, गोविंद आदि शामिल रहे।