फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: भारत दौरे के आगाज पर काशी पहुंचे जर्मन राष्ट्रपति, सड़कों- घाटों पर ऐसा है नजारा

Thu, 22 Mar 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर ने भारत के पांच दिन के दौरे की शुरुआत आज वाराणसी से की। विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे जर्मन राष्ट्रपति का स्वागत के लिए काशी में गजब का उत्साह है। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी महापौर मृदुला जायसवाल, एसएसपी और वाराणसी के डीएम ने की। जिस तरह का नजारा फ्रांस के राष्ट्रपति के काशी दौरे में दिखा था उसी तरह का नजारा जर्मन राष्ट्रपति के आगमन पर भी दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
विज्ञापन

2 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ के लिए निकल गए। सारनाथ की ओर जाने वाली सड़कों की दोनों ओर स्कूली बच्चे और काशीवासी हाथ में जर्मनी का झंडा लिए खड़े थे। उनका वाहन जब उस ओर से गुजरा तो सभी हर हर महादेव की उद्घोष से उनका स्वागत किया। 
 
विज्ञापन

3 of 13
varanasi - फोटो : twitter

फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे एक महीने के भीतर ही काशी में दुनिया के दूसरे ताकतवर देश जर्मनी के राष्ट्राध्यक्ष का आगमन हुआ है। स्टेनमायर आज पूरा दिन वाराणसी में बिताएंगे। सारनाथ में  म्यूजियम और धमेख स्तूप का अवलोकन करने के बाद लंच होटल गेट वे, नदेसर में करेंगे। इसके बाद वो बीएचयू जाएंगे जहां सो छात्रों से संवाद करेंगे।
 

4 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के बाद जर्मनी के राष्ट्रपति अस्सी घाट से  से दशाश्वमेध घाट तक नौकायन करेंगे। शाम को गंगा आरती देखने के बाद रात आठ बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जर्मन राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा को जहां पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया है वहीं शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। शाम को गंगा घाट पर  देव दीपावली सा नजारा होगा। 

 
विज्ञापन

5 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती को जिस स्थान से देखा था, जर्मनी के राष्ट्रपति भी उसी स्थान से गंगा आरती का दर्शन करेंगे। आरती के दौरान 18 रिद्धि-सिद्धि कन्याएं और नौ बटुकों द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

 
विज्ञापन

6 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला

घाट पर स्कूली छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। स्वागत में 17 स्कूलों के बच्चों को लगाया गया है। वहीं अस्सी घाट पर दुर्गा चरण इंटर कॉलेज, गोपी राधा इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज और निवेदिता शिक्षा सदन की छात्राएं अलग अलग घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।


 
विज्ञापन

7 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज और अन्नपूर्णा संस्कृत विद्यालय शिवपुर के छात्र अस्सी घाट पर उनका शंखनाद से स्वागत करेंगे। राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में झांकी निकालेंगी। इसमें एनसीसी, स्काउट और एनएसएस के बच्चे बैंड, बाजा के साथ स्वागत किया जाएगा।


 

8 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि राष्ट्रपति जैसे ही घाट पर पहुंचेंगे, वैदिक ब्राह्मणों द्वारा गंगा पूजन आरंभ हो जाएगा। उसके बाद वह गंगा आरती देखेंगे। आरती समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति को विशेष स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया जाएगा।


 

9 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर

10 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर

11 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर

12 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर
विज्ञापन

13 of 13
varanasi - फोटो : twitter
सारनाथ में जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें