फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, जिंदा जली महिला 

Sun, 13 May 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसमें एक महिला जिंदा जल गई। जबकि परिवार के 12 अन्य लोग झुलस गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सभी घायलों को सामयुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
बैरिया थाना क्षेत्र के नई जयप्रकाशनगर में सुभाष प्रजापति व रामायण प्रजापति का परिवार एक ही मकान में रहता है। मकान आधा हिस्सा पक्का व आधा झोपड़ी है। 

 

4 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
सुभाष प्रजापति की पत्नी इंदल प्रजापति और बहू पूनम देवी किचन में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खाना बना रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर कहीं से लीक कर गया। पूनम कुछ कर पाती कि आग ने सिलेंडर को अपने चपेट में ले लिया और सिलेंडर फट गया और आग लग गई। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
आग की चपेट में आने से पूनम देवी और इंदल प्रजापति के साथ राजेश प्रजापति (30), छोटक प्रजापति (21), रामायण प्रजापति (50), मुन्नी प्रजापति (60), फूल कुमारी (30), प्रियंका प्रजापति (10), राधिका प्रजापति (14), लक्ष्मीना प्रजापति (3), आदित्य प्रजापति (2), सरिता (11) और राजकिशोर प्रजापति झुलस गए। इसमें पूनम देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
बताया जाता है कि सामान बचाने के दौरान सभी झुलसे है। आग से एक पक्का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया और पांच मड़हे व उसमें रखा लाखों का सामान व नकदी जलकर राख हो गई। सुभाष के बेटी की जून में बारात आने वाली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें