काशी में राजस्थानी समुदाय के सिंधारा में मनमोहक झांकियां सजाई गई। इस दौरान सिंधारा कार्यक्रम के मंच पर 125 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हर किसी के अंतर्मन को छू लिया। इसमें कलाकारों की प्रस्तुतियां काबिलेतारीफ ही नहीं मोहक भी हैं।
सिंधारा के मंच पर प्रेम और विरह के रंग में राजस्थानी समाज भाव-विभोर नजर आया। शनिवार को महमूरगंज स्थित शुभम लान में आयोजित सिंधारा कार्यक्रम के मंच पर 125 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हर किसी के अंतर्मन को छू लिया। इसमें कलाकारों की प्रस्तुतियां काबिलेतारीफ ही नहीं मोहक भी हैं। कलाकारों ने प्रेम एवं विरह की प्रस्तुति से जहां दर्शकों को हर्ष एवं उल्लास का अनुभव कराया वहीं विरह की प्रस्तुति से दर्शकों को गम की अनुभूति भी कराई।
विज्ञापन
2 of 5
Gangaur Puja 2024
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को श्री गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से राजस्थानी समुदाय के ढाई अक्षर प्रेम का आयोजन हुआ। प्रेम और विरह को केंद्र में रखकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मां पार्वती, सीता जी एवं रुक्मणी जी द्वारा जय जय गिरिवर राज किशोरी गीत पर मां गौरा पूजन की मनोहारी प्रस्तुति बच्चों एवं महिलाओं ने की। मां ओ मां... गीत पर मां के गर्भ में पल रहे शिशु की ममतामयी वात्सल्य पूर्ण प्रस्तुति हुई तो दूसरी तरफ मां कौशल्या दशरथ को नंदन... गीत पर भगवान राम के चारों भाइयों के आपसी भ्रातृ प्रेम एवं त्याग की प्रेरणादायी प्रस्तुति भी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
Gangaur Puja 2024
- फोटो : अमर उजाला
गुरु शिष्य के प्रेम को द्रोणाचार्य एकलव्य के माध्यम से जय जय कारा... गीत पर बच्चों ने पेश किया। कार्यक्रम की शृंखला में श्याम रंग में रंगी राधिका... गीत पर कृष्ण राधिका की अश्रुपूर्ण विरह की प्रस्तुति हुई। प्रियसी का प्रेम राधा रूक्मणी के भावपूर्ण जुगलबंदी के साथ मंच पर दिखाया गया। प्रतिभागियों एवं संयोजिकाओं को संस्था द्वारा पुरस्कार दिया गया। संचालन पवन कुमार अग्रवाल, स्मिता लोहिया, सोनिया मारू, नीतू नवलगडिया एवं प्रीती बाजोरिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अजय खेमका ने किया।
4 of 5
Gangaur Puja 2024
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं काल 5:00 मुख्य अतिथि सुहानी महर्षि एवं विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने गणेश जी तथा मां गणगौर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया। संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल, लोकेंद्र करवा, प्रमोद बजाज, किशोर मुंदडा, राजेश बहेती एवं प्रदीप तुलस्यान ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया।
देवाधिदेव और माता पार्वती का पर्व है गणगौर
श्री गवरजा माता उत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने कहा कि गणगौर देवाधिदेव महादेव एवं जगत जननी माता पार्वती का पर्व है। यह एक मात्र ऐसा उत्सव है जिसमें राजस्थान समाज के सभी वर्ग समुदाय एक साथ मिलकर बड़े ही उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि काशी में लघु भारत बसता है, यहां पर देश के सभी प्रदेश के लोग मिलजुलकर अपनी लोक परंपरा को जीवित रखते हुए सभी उत्सव एवं पर्वों को बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। इससे हमारी भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने एवं जुड़ने का अवसर मिलता है।
इन्होंने किया संयोजन
मनीष अग्रवाल, इंदू चांडक, प्रीति बाजोरिया, सुषमा कोठारी, रश्मि डीडवानिया, रितु धूत,नीतू मुरारका, सलोनी लखोटिया, स्मिता लोहिया एवं प्रियंका सारडा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।