वाराणसी के घाटों पर आज भोर के तीन बजे से ही लोग स्नान के लिए जुटे। वाराणसी और दूर इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई। भोर से ही लाखों लोगों का घाटों पर जुटना जारी है।
विज्ञापन
1 of 7
भोर के तीन बजे से ही लोग स्नान के लिए जुटे।
- फोटो : अमर उजाला
आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। वाराणसी के घाटों पर आज भोर के तीन बजे से ही लोग स्नान के लिए जुटे। वाराणसी और दूर इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई। भोर से ही लाखों लोगों का घाटों पर जुटना जारी है। आज लोग गंगा स्नान, दान-पुण्य करके तिल-गुड़, दही-चूड़ा और खिचड़ी का भोग लगा रहे हैं। तो बच्चे पतंगबाजी में मस्त दिख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गंगा स्नान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य का धनु राशि से सुबह 3.02 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो गया। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट, हनुमान घाट, सिंधिया, अस्सी, तुलसी, राजघाट, पंचगंगा घाट, केदार घाट, भदैनी घाटों पर लोग स्नान करने के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
भोर से ही काशी में उमड़ा भक्तों का रेला
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर भी काशी में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ स्नान-दान का सिलसिला देर शाम तक अनवरत जारी रहा। अस्सी घाट से नमो घाट तक श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी में पुण्य की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के स्नान के लिए शाम के बाद से ही श्रद्धालु गंगा के तट पर पहुंचने लगे थे और यह सिलसिला मध्य रात्रि तक जारी रहा। रविवार को श्रद्धालु गंगा के तट पर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं।
4 of 7
सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए भीड़ लगी रही।
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध, अस्सी, पंचगंगा, तुलसी, राजेंद्रप्रसाद, भैंसासुर घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए भीड़ लगी रही। केदारघाट और शंकराचार्य घाट पर दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर ही जरूरतमंदों को दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
5 of 7
घाटों पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बाबा के दरबार में भी श्रद्धालुओं की कतार लगी। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के बाद मां अन्नपूर्णा के मंदिर का रुख किया। मां अन्नपूर्णा की रसोई में प्रसाद ग्रहण करने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
6 of 7
गंगा में डुबकी लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
किया गया खिचड़ी का वितरण
दशाश्वमेध घाट पर खिचड़िया बाबा के मंदिर के बाहर सुबह से ही खिचड़ी प्रसाद का वितरण शुरू हो गया। इसमें घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, संकल्प संस्था की ओर से खिचड़ी का वितरण किया गया। संस्था की ओर से चौक पर शिविर लगाया गया। वहीं, वस्त्र दान फाउंडेशन की ओर से 300 लोगों में खिचड़ी का वितरण किया गया।
मकर संक्रांति पर गंगा को न करें गंदा
नमामि गंगे की ओर से शनिवार को दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मकर संक्रांति के स्नान पर गंगा में गंदगी न डालने की अपील की गई। लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को गंदगी और पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस दौरान संयोजक राजेश शुक्ला, शिवदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।