फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें गंगा का रौद्र रूप: घाट डूबे..घरों में पानी भरने से लोगों का पलायन, पुलिस कार्यालय भी जलमग्न

Sat, 20 Aug 2022 06:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वरुणा क्षेत्र के नखी घाट, दीनदयालपुर, मीरा घाट, में रहने वाली आबादी अपना-अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगी हैं। गंगा के बढ़ते जल स्तर में दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय जल मग्न हुआ। वहीं,  वहीं सुबह-ए-बनारस तक बाढ़ का पानी आ गया। 
विज्ञापन
1 of 6
दशस्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय जल मग्न - फोटो : अमर उजाला
गंगा के रौद्र रूप से अब गंगा सहित वरुणातटवासी सहमे हुए हैं। बढ़ता जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 90 सेंटीमीटर दूर रह गया है। जलस्तर में बढ़ाव के चलते वरुणा में पलट प्रवाह तेज हो गया है और इसके कारण  वहां की आबादी का पलायन भी शुरू हो गया है। घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है।  
विज्ञापन

2 of 6
पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वरुणा क्षेत्र के नखी घाट, दीनदयालपुर, मीरा घाट, में रहने वाली आबादी अपना-अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगी हैं। दूसरी ओर काशी के महाश्मशान घाटों पर शवदाह के लिए दिक्कत बढ़ गयी है।
विज्ञापन

3 of 6
गंगा का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका और हरिश्चंद्रघाट पर शवदाह के लिए दो से ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पर जहां ऊंचाई पर स्थित मचान में चिताएं जल रही हैं तो दूसरी ओर हरिश्चंद्र घाट के ठीक ऊपर संकरी गली में शवदाह हो रहा है।

4 of 6
मंदिर तक पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट स्थित अतिप्राचीन सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर का अब कुछ ही हिस्सा पानी में डूबने से बचा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय जल मग्न - फोटो : अमर उजाला
पानी बढ़ने के बावजूद गंगा स्नान करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी है। दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इधर, नए अस्सी घाट के सबसे बड़े प्लेटफार्म पर पानी घुटने से ऊपर रहा। गंगा के बढ़ते जल स्तर में दशस्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय जल मग्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबह-ए-बनारस तक आया बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के डेली फ्लड बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.10 मीटर दर्ज किया गया था जो कि बीते 24 घंटों की अपेक्षा लगभग सवा मीटर बढ़ हुआ था। वहीं सुबह-ए-बनारस तक बाढ़ का पानी आ गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें