लंका थाना
- फोटो : अमर उजाला
सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा ने तहरीर में बताया है कि शिव जिस रात लंका थाने में आया था, वह अपना नाम नहीं बता पा रहा था, ऐसी स्थिति में पुलिस कर्मियों का कर्तव्य था कि उसको चिकित्सकीय सुविधा देते लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लापरवाही समेत अन्य आरोपों में तत्कालीन लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी, इंस्पेक्टर प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत मिश्रा, कांस्टेबल ओम कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार यादव और होमगार्ड संतोष कुमार पर मुकदमा दर्ज हुआ है।