फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात रईस बनारसी की हत्या के बाद वाराणसी में बढ़ी गैंगवार की आशंका, पुलिस ने बताया यह कारण

Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
रंगदारी, लूट और हत्या के लिए कुख्यात रहे इनामी बदमाश रईस बनारसी की हत्या के साथ ही जरायम जगत से जुड़े कई राज भी दफन हो गए। रईस के शरणदाताओं, राजनीतिक आकाओं, करीबियों और उसकी बेनामी संपत्तियों की तह तक अब पुलिस कभी नही पहुंच पाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
पुलिस अब आशंकित है कि रईस के गिरोह का सरगना बनने के लिए उसके गुर्गों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार न शुरू हो जाए। इसे लेकर उसके गुर्गों की गतिविधियों की निगहबानी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से की जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
दशाश्वमेध थाना अंतर्गत पातालेश्वर मुहल्ले में शुक्रवार की शाम राकेश अग्रहरि की हत्या करने के लिए रईस बनारसी अपने एक गुर्गे के साथ गया था। नौ एमएम की पिस्टल से हुई क्रास फायरिंग में राकेश और रईस दोनों मारे गए। 

 

4 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि जमीन की पंचायत के विवाद के साथ ही दालमंडी के एक बिल्डर से रंगदारी की रकम वसूलने को लेकर रईस और राकेश के बीच अदावत चल रही थी। राकेश बिल्डर के पक्ष में था, जबकि रईस उससे रंगदारी वसूलना चाहता था। 

 
विज्ञापन

5 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा रईस अपने करीबी और शरणदाता प्रभु साहनी की हत्या में राकेश की भूमिका को संदिग्ध मानता था। प्रभु साहनी की हत्या से दशाश्वमेध, चौक, लक्सा और कोतवाली थाना क्षेत्र में रईस के रसूख को तगड़ी चुनौती मिली थी। 
 
विज्ञापन

6 of 10
रईस बनारसी - फोटो : amar ujala
इस वजह से राकेश की हत्या कर रईस और उसका गुर्गा दीपक संदेश देना चाहते थे कि जरायम जगत में उनकी हनक कम नही हुई है। बेखौफ तरीके से दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने वाले रईस ने कभी सोचा भी नही रहा होगा कि बदला लेने जाना ही उसकी जान पर ही भारी पड़ जाएगा।

 
विज्ञापन

7 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
लंगड़ा हाफिज मस्जिद के समीप रईस और होंडा साइन बाइक को छोड़कर पैदल ही भागने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक वर्मा था। सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही इलाकाई लोगों से उसकी कदकांठी के बारे में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है। 

 

8 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
बताया गया है कि दीपक को दाएं हाथ में गोली लगी है। इस सूचना पर शहर के कई निजी अस्पतालों में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने शुक्रवार की रात छापेमारी की लेकिन दीपक का कहीं पता नही लगा। आशंका जताई गई है कि वो बिहार भाग गया है। पुलिस के अनुसार रईस और राकेश की पिस्टल दीपक ही ले गया है।

 

9 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
जरायम जगत में रईस मोबाइल न इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता था। शुक्रवार को उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ तो पुलिस आश्चर्यचकित रह गई। बरामद मोबाइल की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। माना जा रही कि कॉल डिटेल से कुछ अहम जानकारियां हाथ लगेंगी। 

 
विज्ञापन

10 of 10
rais banarasi - फोटो : amar ujala
बता दें कि रईस बनारसी अपना हुलिया बदल कर पुलिस को चकमा देने में माहिर था। वो हमेशा ट्रेन, बस या अन्य सवारी वाहनों का इस्तेमाल यात्रा के लिए करता था। इसके साथ ही मोबाइल और टेलीफोन से बहुत दूरी बनाए रखता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें