घोड़े पर बैठा दूल्हा, बैंड-बाजे की धुन पर नाचे गाते बाराती, ऐसा नजारा अपने हर शादी में देखा होगा। लेकिन शायद ही कभी आप ऐसी शादी में गए हो, जहां दूल्हा-दुल्हन मेंढक-मेंढकी बने हो। जी हां यह सच है। ऐसा हुआ शनिवार को वाराणसी में। इस शादी के लिए खाश इंतजाम भी किये गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : ANI
इस अनोखी शादी के लिए पूर्वांचल की परंपरा का ध्यान रखते हुए विवाह मंडप तैयार किया गया और वर कन्या के रूप में मेंढक-मेंढकी को सात फेरे लेकर बंधन में बांधकर भगवान इंद्र को प्रसन्न करने की कामना की गई। लगभग आधे घंटे से ज्यादा चले इस विवाह के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ढोल नगाड़े की थाप पर लोगों ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी-उमस से बेहाल लोगों ने बारिश के लिए शनिवार को मान्यताओं के अनुसार मेंढक और मेंढकी की शादी की रस्म पूरी कराई। वाराणसी के लक्सा स्थित मंदिर में परंपरानुसार शादी की सभी रस्मों के बाद बारिश के लिए इंद्रदेव की प्रार्थना की गई। पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा की अगुवाई में हुए इस आयोजन में कई लोग मौजूद थे।
4 of 5
varanasi
- फोटो : twitter
इस आयोजन को कराने वाले लोगों का कहना था कि धार्मिक मान्यता है कि मेंढक और मेंढकी की शादी से भगवान इंद्र प्रसन्न होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने इस आयोजन को किया और यह उम्मीद कर रहे हैं कि इस अनोखे विवाह से भगवान इंद्र प्रसन्न होंगे और बरसात के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।