उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में थाने के मंदिर में एक प्रेम विवाह संपन्न हुआ। यह शादी कोई आम शादी नहीं थी बल्कि पूर्व सांसद और विधायक रहे भाईलाल कोल के बेटे की। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 5
mirzapur
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र के पूर्व सांसद व मिर्जापुर में छानबे से विधायक रहे भाईलाल कोल के बेटे पंकज का क्षेत्र की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जानकारी होने पर दोनों पक्षों से परिजनों ने प्रेमी प्रेमिका को एक दूसरे से मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
mirzapur
- फोटो : amar ujala
परिजनों की तमाम हिदायत के बावजूद दोनों का एक दूसरे से मिलते रहे। मामला बढ़ा तो प्रेमिका के मां-बाप ने पंकज के परिजनों पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद भी पंकज के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेंमो
इस पर प्रेमिका के परिजनों ने थाने में शिकायत की। मामला पूर्व सांसद के पुत्र का होने के नाते पुलिस भी हरकत में आ गई। प्रेम प्रसंग की बात सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और शादी के लिए दोनो पक्षों को राजी कर लिया।
भाईलाल कोल के परिजन अपने बेटे को साथ में लेकर थाने पहुंचे और हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी ऑपरेशन अजय कुमार सिंह ने जानकारी होने से मना कर दिया।