फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी की होली में सराबोर हुए सात संमदर पार से आए सैलानी, देखें तस्वीरें

Sun, 04 Mar 2018 02:06 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
holi - फोटो : file photo

देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में होली मनाने का अनोखा अंदाज होता है। इसी अंदाज को करीब से महसूस करने के लिए हर वर्ष होली के मौके पर हजारों विदेशी सैलानी काशी का रुख करते हैं। कहा भी जाता है कि भारत में वृंदावन के बाद अगर होली का चटख रंग देखना है, तो बनारस के घाट पधारिए। इस बार भी होली पर देश-विदेश से मेहमान वाराणसी पहुंचे और यहां खूब मस्ती की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
holi - फोटो : अमर उजाला
बनारस की अपनी संस्कृति है। अपने मेले-तमाशे हैं। अपना संगीत है और अपनी होली भी है। भाव-भंगिमा के लिहाज से कहा जाए तो बनारस शहर से अधिक मिजाज का नाम है। शहर की तासीर अलग होने से यहां पर्व-त्योहारों की रंगत भी अनूठी है। बात अगर होली की हो तो फक्कड़पन से रचे बसे शहर में मस्ती का चौगुना होना लाजिमी है। यहां होली में शरीर ही नहीं मन भी इंद्रधनुषी हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
holi - फोटो : अमर उजाला

महुआ की डोंगी की मदमाती गंध और आम के टिकोरे प्रकृति पर जहां उल्लास और नवीनता का नया रंग चढ़ा रहे हैं, वहीं प्रेम, सद्भाव की होली ने हर किसी को मोह लिया। सात समंदर पार से काशी घूमने आए सैलानी भी जगह -जगह डीजे की धुन पर रंगों से भीगते, सराबोर होते नाचते रहे। 

4 of 6
holi - फोटो : अमर उजाला

अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक तरह-तरह के होलियाना दृश्यों ने देश-विदेश से आए सैलानियों को लुभाया।होली का रंग इस कदर चढ़ा कि सुबह से ही बच्चे गलियों में गुब्बारे में रंग भरकर राह चलते लोगों पर फेंकने लगे। जगह-जगह पिचकरी से रंगों की बौछार शुरू हो गई।तमाम विदेशी युवक-युवतियों ने घाटों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां मनाई।
विज्ञापन

5 of 6
holi - फोटो : अमर उजाला

काशी की मस्ती का पता इसी से चलता है की होली का रंग जहा काशी वाशियों के सर चढ़ कर बोल रहा है वहीं गंगा की गोद में नाव में विदेशी पर्यटक भी अपने अंदाज में होली के रंग में रंगीन दिखे। इन विदेशियों  की माने तो इन्हे वाराणसी बहुत ही अच्छा लगता है। इन्हें भारत का हर पर्व पसंद है खास कर यहां की होली इन्हे खासी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
holi - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों से लेकर गलियों, चौराहों, तिराहों तक अबीर-गुलाल से पुते हुए चेहरे, बने हुए वेश आकर्षण का केंद्र बन गए। गंगा की उन्मुक्त लहरों पर बजड़े सजाकर भांग-ठंडई घोटते और होरी, चैती गाते गवइयों की टोलियां निकलीं।  सैकड़ों की तादाद में विदेशी पर्यटक शुक्रवार को काशी में होली खेलने निकले। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें