फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

Sat, 17 Dec 2016 09:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
बीएचयू में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव - फोटो : bhu
महामना की पुण्य भूमि का कोना-कोना शनिवार को देश की विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं के रंग में रंगा नजर आया। कैंपस के चौराहे से लेकर स्वतंत्रता भवन तक इसकी बानगी पेश कर रहे थे। कहीं हरियाणा का बीन जोगी तो कहीं राजस्थान के बहुरूपियों का रंग जमा था।
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

2 of 11
बीएचयू में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव - फोटो : bhu
लोक संस्कृतियों के साथ हर ओर थी मस्ती और उल्लास। कच्ची घोड़ी नृत्य ने तो संस्कृति महोत्सव में अलग ही उल्लास भर दिया। बीएचयू में शनिवार से शुरू हुए राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए समूचा परिसर देश भर की लोक कलाओं से सजा है। विश्वविद्यालय का हर चौराहे पर मनमोहक रंगोलियां सजीं।
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

3 of 11
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव - फोटो : bhu
अलग-अलग शहरों से आए कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन किया। एलडी गेस्ट हाउस, एमएमवी तिराहा, भारत कला भवन, विश्वनाथ मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर पंजाब, केरल, हरियाणा, राजस्थान के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया।

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

4 of 11
National Cultural Festival - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जोगी बीन कलाकारों ने बीन पर देशभक्ति धुन के साथ नागिन धुन बजाते नजर आए। राजस्थान के कलाकारों ने जगह-जगह कच्ची घोड़ी नृत्य प्रस्तुत कर लुभाया।
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

5 of 11
National Cultural Festival - फोटो : अमर उजाला
मलखंभ की हैरतअंगेज कलाबाजियों ने भी दर्शकों को हैरत में डाला। शाम को उद्घाटन समारोह के बाद स्वतंत्रता भवन में भी इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

6 of 11
National Cultural Festival - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन के बाहर ही साहित्य अकादमी, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। गांधी स्मृति दर्शन की ओर से स्वतंत्रता भवन के बाहर गांधी और बनारस के रिश्ते को दर्शाती लघु प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

7 of 11
National Cultural Festival - फोटो : अमर उजाला
गांधीजी के बनारस जुड़ाव, बीएचयू और महामना से आत्मीय रिश्ते को भी इस प्रदर्शनी में पोस्टर्स के माध्यम से दर्शाया गया है। गांधी के संदेशों की स्टैंडी भी लगाई गई है।

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

8 of 11
National Cultural Festival - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में संस्कृति महोत्सव के आगाज के साथ ही पारंपरिक, आदिवासी और लोक चित्रकला शिविर की भी शुरुआत हो गई। स्वतंत्रता भवन परिसर में ही दूब के गलीचे में देश भर के पारंपरिक और लोक चित्रकार अपनी कलाकारी में मनोयोग से लगे हुए थे।

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

9 of 11
National Cultural Festival - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं के अलावा दूरदराज से आए कला प्रेमियों ने भी इस शिविर में भागीदारी की।बिहार की मधुबनी, हिमाचल की कांगड़ा, आंध्र की कमलकारी, जम्मू की बसोली समेत गौंड चित्र, वर्ली चित्र, फाड़ चित्र व शैली, चेरियाल चित्र के साथ ही मंडला कला ने लोगों का बरबस ही ध्यान आकृष्ट किया। 

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

10 of 11
National Cultural Festival - फोटो : bhu
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत ही शनिवार को डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्यूनिकेशन में शॉर्ट टर्म एक्टिंग कोर्स की शुरुआत हुई। कोर्स डायरेक्ट अमित त्यागी व सब्जेक्ट एक्सपर्ट डॉ. राजीव विजयकर ने प्रतिभागियों को एक्टिंग की बारीकियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन

बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग

11 of 11
National Cultural Festival - फोटो : bhu
वहीं शॉर्ट टर्म एप्रेसिएशन कोर्स के प्रतिभागियों को कोर्स डायरेक्टर सिद्धार्थ और सब्जेक्ट एक्सपर्ट टॉम अल्टर ने फिल्म मेकिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग की बारीकियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आज शाम चार से छह बजे : स्वतंत्रता भवन में सुमित श्रीवास्तव निर्देशित ‘अंधा युग’ नाटक का मंचन होगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें