फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : महामना की बगिया पहुंचे शहरवासी, फूलों के बीच परिवार संग ली सेल्फी

Thu, 27 Dec 2018 11:58 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में बीएचयू में मालवीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को भी भीड़ उमड़ी रही। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चली प्रदर्शनी में फूल, सब्जियों, फलों की प्रजातियां देखी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
इस दौरान मालवीय भवन परिसर में लगे स्टॉलों पर लोगों ने अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी भी की। मालवीय भवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी में गेंदा, गुलाब, गुलदावदी, गुलाब के कटे फूल, कोलियस, रंगीन पत्तियों से सजावट के साथ ही फूलों से बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
इस दौरान अलग-अलग डिजाइन के सजाए गए मंडप को देखने के साथ ही लोगों ने यहां परिवार संग फोटो खींचकर इस पल को यादगार बनाया। दूसरी तरफ लगे स्टॉलों पर अलग-अलग आकार की हरी सब्जियों, फलों को देखने के साथ ही यहां मौजूद उद्यान विभाग के कर्मचारियों से इसके बीज, उत्पादन आदि के तरीकों के बारे में भी जानकारी ली।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बता दें कि पहले दिन मंगलवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बनारस से 39 जीटीसी, डीरेका, जिला उद्यान विभाग, जिला कारागार, स्थानीय नर्सरी से जुड़े लोगों के साथ ही मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, संत रविदासनगर, गाजीपुर आदि जगहों के प्रतिभागी शामिल हुए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
कुलपति ने उद्यान विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से फूलों, फलों की विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण का संदेश देने का प्रयास सराहनीय है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
दो दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन शहर के विभिन्न इलाकों से लोग मालवीय भवन पहुंचे। क्या बच्चे, बड़े और महिलाएं। हर कोई अलग-अलग डिजाइन में सजाए गए फूलों, मंडप और फलों, सब्जियों के स्टॉलों पर पहुंचकर सेल्फी लेता नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें