फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें काशी में बाढ़ का मंजर: घर-घाट और मंदिर डूबे, सड़क पर चल रही हैं नावें, पलायन कर रहे लोग

Sat, 27 Aug 2022 03:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा और वरुणा नदी में आए बाढ़ के कारण सैरयां, ढेलवरिया, नक्की घाट और शैलपुत्री क्षेत्र में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। कहीं नाव नहीं मिल रही तो कहीं घर में फंसे लोग भोजन व दवा और पानी का इंतजार कर रहे है। बुजुर्गों, बच्चों की जान आफत में है।  
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा ऊफान पर हैं। मध्यरात्रि में गंगा ने खतरे का निशान पार किया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
मवेशियों के साथ पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने सभी आलाधिकारियों को ग्राउंड में जाकर हालात का जायजा लेने का दिया निर्देश। गंगा में अभी और बढ़ोतरी की आशंका है। वाराणसी में पिछले 5 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। गंगा के साथ वाराणसी में वरुणा भी उफान पर है। 
विज्ञापन

3 of 6
अस्सी मार्ग पर आया बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे रहने वालों के मकान और घाट बाढ़ में डूब गए हैं। सामने घाट साईं मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से घर में पानी घुसा है। गृहस्थी का सामन घर में छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ रहा है। वहीं, गंगा का जलस्तर बढ़ने से अस्सी मार्ग पर बाढ़ का पानी  पहुंचा। 

4 of 6
नगवां में लोगो के घरों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा और वरुणा नदी में आए बाढ़ के कारण सैरयां, ढेलवरिया, नक्की घाट और शैलपुत्री क्षेत्र में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। कहीं नाव नहीं मिल रही तो कहीं घर में फंसे लोग भोजन व दवा और पानी का इंतजार कर रहे है। बुजुर्गों, बच्चों की जान आफत में है। नगवां में लोगों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी। 
विज्ञापन

5 of 6
अस्सी मार्ग पर पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
लोगों के घरों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। तो वहीं किसी-किसी का घर तो पूरी तरह से बाढ़ में डूब चुका है। ऐसे में लोगों ने घर की छत और टेंट डालकर मैदानी इलाकों में शरण लिए हुए हैं। अस्सी मार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ में फंसे स्वामी नारायण नंद तीर्थ वेद विद्यालय संत रविदास घाट के 10 छात्र और दो शिक्षक सहित कुल 12 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एनडीआरफ की टीम ने सभी को बोट के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें