वर्ष 2019 में तीन सूर्य और दो चंद्र ग्रहण के साथ ही कुल पांच ग्रहण लगेंगे। जिसमें पहला सूर्य ग्रहण आज यानी छह जनवरी को देखने को मिला। इसी क्रम में दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को दिखाई देगा। वहीं, 21 जनवरी और 16 जुलाई को चंद्रग्रहण होगा। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
सूर्य ग्रहण का नजारा 7
- फोटो : रॉयटर्स
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2019 का आगमन इस बार कन्या लग्न, तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, जो कई मामलों में लोगों के लिए बेहद लाभप्रद रहने वाला है। देखा जाए तो लग्नेश बुध देव गुरु बृहस्पति के साथ पराक्रम भाव में विराजमान होकर भाग्य भाव को देख रहा है। वहीं धन भाव पर शुक्र-चंद्रमा की युति आर्थिक संपन्नता का योग बना रही है। जिससे आर्थिक विकास, योजनाओं की पूर्ति, विजय और लाभ भाग्य के अनुकूल होने के योग बन रहे है।
विज्ञापन
3 of 9
ग्रह नक्षत्र
पं. दीपक मालवीय के अनुसार वर्ष 2019 के पहले सूर्य ग्रहण में ग्रह गोचर का विभिन्न राशियों पर ऐसा प्रभाव रहेगा।
4 of 9
राशि
मेष राशि- बृहस्पति का गोचर धन लाभ और पारिवारिक सुख देगा, धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा, शनि नवम भाव में भाग्य वृद्धि में रुकावट और मित्रों और भाई से मनमुटाव होगा।
वृषभ राशि- बृहस्पति स्वास्थ्य व पत्नी से संबंध अच्छा रखेगा, परंतु अष्टम शनि कार्यों में अड़चन लगाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
राशि
मिथुन राशि- स्वास्थ्य ठीक रहेगा पदोन्नति धन लाभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी व्यापार तथा पत्नी के विचारों में नीरसता रहेगी।
कर्क राशि- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, संतान से सुख मिलेगा, भाग्योदय और धन की प्राप्ति होगी। सगे भाइयों का नाश करेगा।
विज्ञापन
6 of 9
राशि
सिंह राशि- पारिवारिक सुख और पदोन्नति की प्राप्ति होगी, संतान की ओर से चिंता रहेगी।
कन्या राशि- पति-पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे, भाग्य में वृद्धि और धन का लाभ होगा। शनि माता के स्वास्थ्य की चिंता देगा, मकान बदलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 9
राशि
तुला राशि- साढ़ेसाती समाप्त हो जाने से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी और संतान से सुख प्राप्त होगा। साढ़े साती के चलते कार्यों और धन प्राप्ति में बाधा आएगी।
8 of 9
राशि
धनु राशि- साढ़ेसाती का मध्य होने से स्वास्थ्य खराब रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा लेकिन मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशि- साढ़ेसाती का आरंभ धन, स्वास्थ्य और मानसिक अशांति देगा, संतान सुख देगा।