उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से निकली एक लड़की को अपने डांसिंग टैलेंट के दम पर वरुण धवन के साथ फिल्म में काम करने मौका मिल गया। डांस रियलिटी शो डांस प्लस 4 में शो की शूटिंग पर पहुंचे मनोज ने कहा कि इस लड़की के हुनर और एक छोटे से शहर से शो डांस प्लस तक की उनकी यात्रा ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने इस प्रतिभाशाली लड़की को अपना सपोर्ट देने का फैसला किया। वहीं उसकी डांस की इस लगन को देखते हुए शो के जज रेमो डिसूजा ने उसको अपनी अगली फिल्म एबीसीडी 3 में एक खास रोल भी दे दिया है जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
dance plus
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र जिले के रेणुसागर की रहने वाली वर्तिका झा को वरुण धवन के साथ फिल्म में काम मिलने से परिवार के साथ ही आस पास के लोग भी खुश हैं। वर्तिका झा के पिता अरविंद झा हिंडाल्को के रेणुसागर परियोजना में ऑपरेटर हैं। उसकी मां कांती देवी बताती हैं कि छोटी पुत्री वर्तिका का दो साल की उम्र से ही डांस में रुझान था। वह किसी कार्यक्रम में जाती तो गाना बजते ही उसके पांव थिरकने लगते थे।
विज्ञापन
3 of 6
vartika jha
- फोटो : amar ujala
छह वर्ष की उम्र में एनटीपीसी में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में उसे पहला स्थान मिला। उसके आत्मविश्वास को देखते हुए परिवार के लोगों ने उसे पढ़ाई के साथ डांस की ट्रेनिंग दिलाई। नौ साल की उम्र में वर्तिका ने राज्य स्तरीय बूगी-बूगी कार्यक्रम में ऑडिशन दिया। उसे सफलता नहीं मिली लेकिन डांस की प्रेक्टिस चलती रही। ओबरा में ताल प्रतियोगिता में वह विजेता बनी। रीवा में 2017 में डांस कार्यक्रम में उसे पहले स्थान मिला।
4 of 6
vartika jha
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर में डांस क्लास सीजन टू में चौथे राउंड तक पहुंची। मुंबई में आयोजित डांस दिवाने का ऑडिशन देने के दौरान वह सीजन के लिए चयनित हुई। चौथे राउंड में टीवी शो में भाग लेकर धमाल मचा दिया। वर्तिका ने कई डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पुरस्कार हासिल किए। उधर बेटी के फिल्म में काम करने का मौका मिलने की जानकारी से खुश से गदगद पिता अरविंद झा बेटी के पासपोर्ट बनवाने में लगे हुए हैं। वरुण धवन की आने वाली फिल्म एबीसीडी में वर्तिका अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ फिल्म की शूटिंग जनवरी के अंतिम सप्ताह में लंदन में करेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
dance plus
- फोटो : amar ujala
परिवार के लोग बताते हैं मुश्किल दौर से गुजर कर उसे हुनूर तलाशना पड़ा। डांस एकेडमी न होने के नाते उसे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक डांस एकेडमी में दाखिल कराया। वह घर से अकेले कभी जीप, कभी बस तो कभी किसी साधन से उसे जाना पड़ता था। कई बार हालात ऐसे बने कि ऑडिशन में जाने के लिए उसके पास किराया तक नहीं मिल पाता था। वर्तिका डांस क्लास करने जाती थी तो आस पास के लोग लड़की का हवाला देते हुए ताने मारते थे। फिर भी वर्तिका के पिता ने अपनी बेटी को डांस सीखने के लिए भेजा और वह खुद ही अपनी बेटी को लेकर डांस प्लस के ऑडिशन में भी गए।
बताते चलें कि वर्तिका अब डांस प्लस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। डांस प्लस के 12 राउंड के कार्यक्रम में टॉप 8 में वर्तिका का सेलेक्शन हो चुका है। आगे वोटिंग के आधार पर तीन राउंड के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें 2 प्रतिभागी वाइल्ड कार्ड से इंट्री करेंगे तथा दो वोटिंग के आधार पर चार प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे। लोगों का कहना है कि रविवार को वह लोग स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डासिंग टैलेंट में उसका प्रदर्शन देखेंगे।