फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचायी तबाही : आजमगढ़ में 74 कच्चे मकान जल कर राख, दो बच्चों की झुलसने से मौत, देखें तस्वीरें

Sun, 11 Apr 2021 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
आजमगढ़ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार को आग ने तबाही मचायी। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में लगी भीषण आग में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। नौबरारा देवारा जदीद किता प्रथम के सात पुरवों में रविवार को दिन में आग लग गई। एक छोटी सी बस्ती से शुरू हुई आग ने एक के बाद एक 74 कच्चे मकान को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में लोगों के घरों में रखे सिलिंडर व अन्य ज्वलनशील पदार्थों ने आग में घी का काम किया। तेज धमकों के साथ कई सिलिंडरों के फटने से लोग दहशत में आ गए। 
देवारा जदीद किता प्रथम गांव में ज्यादातर मकान कच्चे ही है और उन पर छप्पर ही पड़े थे। एक छोटे से पुरवे से आग की शुरूआत हुई और तेज हवाओं के झोंके के चलते धीरे-धीरे लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में फैले लगभग 74 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें आग की तबाही...।
विज्ञापन

2 of 6
आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
अपनी गृहस्थी जल कर राख होता देख लोग परेशान हो उठे और जो बच सके उसे बचाने की कवायद में जुट गए। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोगों के घरों में रखे गैस सिलिंडर व अन्य ज्वलनशील पदार्थ ने तो आग को और भड़काने का काम किया। कई सिलिंडरों के धमाके के साथ फटने की भी बात सामने आ रही है लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अचानक अगलगी की घटना में जो जिस हाल में था वह वैसे ही घरों से बाहर निकाल कर खुद को सुरक्षित करने में जुट गया। जब तक राहत कार्य शुरू होता तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
आजमगढ़ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार व सीओ सगड़ी राजेश तिवारी मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाले, इसके बाद राहत व बचाव कार्य की शुरूआत हो सकी। कई मवेशियों के भी जल कर मरने की सूचना आ रही है। आग पर काबू पाए जाने के बाद एक घर से दो मासूम बच्चे पांच वर्षीय मुस्कान और तीन वर्षीय अवनीश गंभीर रूप से जले मिले। जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे अगलगी से बचने के लिए घर के एक कोने में छुप गए थे और फिर बाहर नहीं निकल पाए।

4 of 6
आजमगढ़ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
देर से शुरू हुआ राहत व बचाव कार्य, आक्रोश
आग की घटना ने जब 74 घरों को जला कर खाक कर दिया तो प्रशासनिक अमला सामने आया। जिसके चलते देर से राहत व बचाव कार्य की शुरूआत हुई। प्रशासन की लेट लतीफी पर ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। घटना के दौरान बदहवाशी की हालत में सभी अपने-अपने घरों से बाहर की ओर भाग निकले थे। बाद में जब लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों का हाल लेना शुरू किया तो गांव निवासी राकेश राम के दो बच्चे 5 वर्षीय मुस्कान व 3 वर्षीय अमित जले हाल में अपने मकान में ही मिले। जिन्हें अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
भीषण आग लगने से जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हर तरफ मचा कोहराम
आग की घटना से हर तरफ कोहराम मच गया था। वहीं दो बच्चों की मौत ने तो पूरे गांव को ही हिला कर रख दिया था। पीड़ित परिवार के तन के कपड़ों को छोड़ कर कुछ भी नहीं बचा था। अनाज, घर गृहस्थी का सामान सब आग की भेंट चढ़ गया था। कई मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस व मर गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दमकल की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
हर साल होती हैं घटनाएं, फिर भी अलर्ट नहीं रहता प्रशासन
आग लगने की जानकारी होते ही एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन महराजगंज में फायर ब्रिगेड होने के बाद भी कोई गाड़ी न होने से नहीं पहुंची थी। जीयनपुर व जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड के पहुंचने में काफी समय लगा। देवारा क्षेत्र में गर्मी के मौसम के दौरान आग लगने की घटनाएं लगभग हर साल होती हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला अलर्ट नहीं रहता है। रविवार को हुई घटना में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिसके चलते राहत व बचाव कार्य देर से शुरू हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें