फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस का रामनगर किला बना पटना विश्वविद्यालय, देखने को उमड़ रहा हुजूम

Tue, 06 Feb 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
super 30 - फोटो : अमर उजाला
फैंटम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सुपर 30 में पटना के कोचिंग संचालक और गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी रूपहले पर्दे पर जीवंत होगी। इस फिल्म में पूरी तरह से बनारस का कलेवर और रंग नजर आएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
super 30 - फोटो : twitter
फिल्म निर्माता कंपनी ने बताया कि फिल्म के ज्यादातार सीन वाराणसी में शूट किए जाएंगे। मंगलवार से चार दिनों तक फिल्म की शूटिंग रामनगर के ऐतिहासिक किले से शुरू होगी। 



 
विज्ञापन

3 of 6
Hrithik Roshan and Anand Kumar
मंगलवार की सुबह किले के पिछले हिस्से में स्थित व्यास मंदिर के नीचे खिड़किया घाट पर शूटिंग शुरू होगी। यह वही जगह है जहां भारतीय सिनेमा की सुपर हिट फिल्म ‘रांझना’ के अधिकांश सीन फिल्माए गए थे। 

 

4 of 6
प्रेसवार्ता में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
यह जगह ज्यादातर आम लोगों के लिए बंद रहती है। दूसरे दिन कुंवर आवास के ऊपर स्थित बलुआ घाट पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
आनंद कुमार बच्चों को देंगे फ्री में कोच‌िंग - फोटो : amar ujala
तीसरे दिन ‘सुपर 30’ फिल्म के मुख्य पात्र आनंद कुमार को पटना विश्वविद्यालय से डिग्री मिलने का सीन फिल्माया जाएगा। यह सीन किले के मुख्य द्वार से घुसते ही प्रशासनिक भवन के सामने शूट होगा। जिसके लिए प्रशासनिक भवन को पटना विश्वविद्यालय का स्वरूप दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
super 30 - फोटो : twitter
शूटिंग के अंतिम दिन बलुआ घाट के 200 मीटर क्षेत्र में शूटिंग की जाएगी। शूटिंग में मुख्य अभिनेता ऋतिक रौशन के साथ अभिनेत्री के तौर पर मृणाल ठाकुर नज़र आएंगी। शनिवार को ऋतिक ने टीम के साथ अहरौरा में भी शूटिंग वाली जगहों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें