फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"हीरो नंबर वन" गोविंदा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, बॉलीवुड और राजनीति के सवाल पर ये कहा

Sun, 02 Sep 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
govinda
बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। विश्वनाथ गली में उनके प्रशंसक अपने चहेते राजा बाबू की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। छत्ताद्वार से बांसफाटक पार्किंग तक गोविंदा के आगे-पीछे फैंस का हूजूम उमड़ पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
govinda
दर्शन पूजन के दौरान गोविंदा सवालों के जवाब टालते रहे। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद गोविंदा सीधे नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए। शनिवार की शाम को गोविंदा काफी लंबे समय बाद अपने निजी कार्यक्रम से काशी में नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
govinda
शाम होने से पहले बाबा काल भैरव मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद गोविंदा बाबा दरबार पहुंचे। मंदिर के अर्चक श्रीकांत महाराज ने षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। उसके बाद गोविंदा मां अन्नपूर्णा के मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के उप महंत शंकर पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। 

 

4 of 5
govinda
छत्ताद्वार से लौटते समय जब उन्हें बातचीत करने के लिए रोका गया तो उन्होंने विश्वानि देव सवितुर्दुरितानि...का उच्चारण किया और आगे बढ़ गए। इसके बाद उन्होंने गायत्री और महामृत्यंजय मंत्र का जाप भी किया। इसके बाद वह हर हर महादेव का घोष करते हुए आगे बढ़ गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
govinda
गोविंदा से जब बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े सवाल पूछे गये तो उन्होंने मना कर दिया और कहा फिर कभी। गाड़ी पार्किंग में खड़े होने की वजह से गोविंदा को छत्ताद्वार से पैदल ही बांसफाटक तक जाना पड़ा। अपने स्टार को सड़क पर देखकर फैंस भी चिल्लाकर उनकी ओर दौड़ पड़े। अधिकांश ने अपने चहेते हीरो के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें