फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डेः पापा के लिए तोहफे लेकर इस दिन को स्पेशल बना रहे बच्चे

Sun, 17 Jun 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
fathers day - फोटो : अमर उजाला
कभी अंगुली पकड़कर चलना सिखाया, कभी दिल का गम छिपाकर हमें हंसना सिखाया। जीवन की हर सीख और सुख देने का यह दायित्व एक पिता ही निभाते हैं। जिनकी डांट में मां का प्यार छिपा होता है। पिता ही हैं जो एक चुटकी में हर उलझन को सुलझा देते हैं। पापा जो बच्चों के लिए कभी पिता तो कभी हम उम्र दोस्त बन जाते हैं। वह गुरु बनकर बच्चे को सही राह दिखाते हैं। जिंदगी में कितने मसले होते हैं, जिन्हें पापा के बिना पूरा करना बच्चों के लिए नामुमकिन होता हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 4
fathers day - फोटो : अमर उजाला
पिता के इसी प्यार को बच्चों ने अपने कीमती तोहफे के जरिए इस दिन को स्पेशल बनाने का प्लान बनाया है। फादर्स डे जो हर साल जून के तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है। अबकी यह 17 जून को है। इसको देखते हुए सिगरा आईपी मॉल, दुर्गाकुंड, लंका, गुरूबाग, रथयात्रा सहित दूसरे कई बाजारों में गिफ्ट गैलरीज पर फादर्स डे के तोहफे, कॉफी मग, कार्ड्स डिस्प्ले हो चुके हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
fathers day - फोटो : अमर उजाला
बाजार में फादर्स डे के उपहार सबसे ज्यादा कस्टमाइज उपहार की मांग है, जिसमें बच्चों की पिता के साथ तस्वीर के साथ उनसे जुड़े कोट्स लिखे है। युवा पिता के साथ की यादों को संजोकर पुरानी तस्वीरों के कोलाज भी बनवा रहे हैं। इस तरह के तोहफे अलग-अलग चीजों जैसे कुशन, बेडशीट्स, कार्ड्स, काफी मग तैयार करा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
fathers day - फोटो : अमर उजाला
फादर्स डे पर युवाओं में कारवां रेडियो सबसे पहली पसंद बन रहा है। जिसमें पुराने गानों के पांच हजार संग्रह है। इसमें ब्लूटूथ की सुविधा भी उपलब्ध है। अर्चिज गैलरी के नाम से दुकान चलाने वाले त्रिपुरारी सिंह ने बताया कि लोग उपयोग में आने वाली चीजों को सबसे ज्यादा पंसद कर रहे हैं, जिसमें पेन व वॉलेट का कम्बीनेशन, घड़िया, ब्रेसलेट, कीचेन सहित दूसरे कई विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें