फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: भावी डॉक्टरों ने मंच पर मचाया धमाल, तस्वीरें देख पलकें झपकाना जाएंगे भूल

Sun, 22 Apr 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू आईएमएस के दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान के तीन दिवसीय यूथ फेस्ट ‘विज्डम 2018’ में भावी दंत चिकित्सकों ने शनिवार को अपनी प्रस्तुतियों से मंच पर जमकर धमाल मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
फेस्ट में जहां एक तरफ गीत-संगीत के साथ ही मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं शाम को फैशन शो के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू शताब्दी कृषि सभागार में अंतिम दिन पहले चरण में गायन, नृत्य की प्रस्तुतियां हुई तो शाम को फैशन शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपराजिता और महक ने तू चीज बड़ी है मस्त गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो ट्विंकल ने दिल है छोटा सा गीत को तमिल भाषा में गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

 

4 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीडीएस 2015 के छात्रों ने एकल गायन, समूह गायन के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम के तहत बालीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी को उनके मिस्टर इंडिया फिल्म के गीत हवा हवाई पर नृत्य कर श्रद्धांजलि दी गई। पारूल-प्रियंका ने छोटे मिया-बड़े मियां की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला

शाम को आयोजित फैशन शो में प्रकृति थीम पर आधारित प्रतियोगिता में केशव कुमार, साक्षी, हर्षिता चौहान, आयुषी गोयल, दिव्यांशी आदि ने पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए परिधान प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वेर्स्टन-फ्यूजर राउंड में जैसे ही रंग बिरंगे परिधान के साथ मंच पर कैटवॉक करने प्रतिभागी उतरे तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। इसके अलावा तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें