फैशन की दुनिया में कदम रखने की चाहत को पापा ने पंख दिए। उनसे प्रेरणा मिली तो अपनी मेहनत अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी और आज वो फैशन के दुनिया में आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी चढ़ चुकी हैं। बात हो रही है वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन में बीते गुरुवार को हुए फैशन शो के विजेताओं की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी शर्मा का कहना है कि ये मेरे पापा की ख्वाहिश थी मैं फैशन डिजाइनर बनूं। उन्होंने मुझे हौसला दिया और मैं आगे बढ़ गई। अपनी क्रिएटिविटी और अपने हुनर के दम पर पिछले साल भी मैंने फैशन शो में जीत हासिल की थी। फिलहाल अपने पापा के सपने को पूरा करने के लिए यहां से अपना ग्रेजूएशन करने के बाद एनआईएफटी से मास्टर्स करना चाहती हूं। लौटकर बनारस में ही बतौर डिजाइनर अपना नाम करना है। जल्द ही मुंबई में फैशन डिजाइनर नीलिशा निकहत के अंडर मैं इंटर्नशिप के लिए जा रही हूं।
विज्ञापन
3 of 5
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
नेहा ने बताया कि ये मेरा पहला फैशन शो था। मैंने ए लाइन का गैदर प्लीट्स वाला गाउन बनाया था। इस जीत ने मुझमें काफी हौसला दिया है। फैशन की दुनिया में कॅरियर बनाना कठिन है लेकिन अब जो एक रास्ता मिला है उससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मैं चाहती हूं कि मेरे डिजाइन किए कपड़ों को फैशन शो, फैशन वीक में जगह मिले। फिलहाल अपना कोर्स पूरा कर एक अच्छे डिजाइनर के निर्देशन में इंटर्नशिप करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मनीष मल्होत्रा को मैं फॉलो करना चाहती हूं।
4 of 5
Vanita Polytechnic
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रिया ने बताया कि मुझे बचपन से ही एक अलग कॅरियर बनाने की चाहत थी। मेरे अंदर क्रिएटिविटी देखकर मेरे घरवालों ने मुझे फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की सलाह दी। फैशन की दुनिया में कड़ी प्रतियोगिता है। इसलिए मुझे मुंबई या दिल्ली का रुख करना ही पड़ेगा, तभी परफेक्ट डिजाइनर बन पाऊंगी। हां, ये जरूर है कि वापस लौटकर बनारस में ही डिजाइनिंग का बिजनेस शुरू करूंगी। हालांकि चाहत तो ये भी है कि मैं बॉलीवुड की फैशन डिजाइनर बनूं।
कावेरी का कहना है कि फैशन की पूरी दुनिया दीवानी है। स्टाइल और फैशन के साथ आज हर कोई रहना चाहता है। ऐसे में कॅरियर के लिए फैशन डिजाइनर एक बेहतर विकल्प है। इसी ख्वाहिश के साथ मैंने भी इसे चुना। अपने पहले फैशन शो के लिए मैंने ट्राउजर, क्रॉप टॉप और लांग श्रग डिजाइन किया था। मैं बनारस में ही अपना एक बुटीक खोलना चाहती हूं, साथ ही अपनी फैब्रिक की एक फैक्ट्री भी शुरू करना चाहती हूं।