प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया था। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। इसके अलावा उनके साथ मस्ती भी की। सबसे खास बात तो यह है कि जब से बच्चे प्रधानमंत्री से मिले तब से रह कोई उनसे पीएम की बात पूछ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
बनारस के रोहनिया क्षेत्र के नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्लास के बाद दूसरे दिन बच्चों ने छुट्टी मनाई लेकिन कुछ बच्चे अपने परिजनों के साथ विद्यालय आए जरूर पर वह पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि रिटर्न गिफ्ट के लिए स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
नरउर प्राथमिक विद्यालय पर पीएम से मिलने वाले बच्चों का प्राथमिक विद्यालय मोहनसराय पर जोरदार स्वागत हुआ। इनमें रूम टू रीड संस्था के द्वारा चयनित बच्चे अंश पांडेय, वनिता, नैंसी भारती, बेबी भारती, राज श्रीवास्तव सहित 25 बच्चे शामिल रहे।
4 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
सभी शिक्षक व प्रधानाध्यापिका ने उत्साह के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया गया। मिठाई खिलाकर उपहार में प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए स्कूल बैग को दिया गया। नरउर स्कूल में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली बच्ची के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
5 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई जगतपुर की रहने वाली छात्रा वैष्णवी और श्वेता विश्वकर्मा से मिलकर उनसे पीएम से मिलने के बारे में पूछते देखे गए। राजातालाब के राम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा आशीष गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। रिश्तेदारों ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
6 of 9
बच्चों से वादा लिया दिन में चार बार मेहनत करेंगे, पसीना बहाएंगे
- फोटो : amar ujala
नरउर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर सोलर लैंप दिया जाएगा। बच्चों में 76 सोलर लैंप वितरित किए जाएंगे। वहीं मोहनसराय और ककरहिया स्कूल को एक-एक लैंप दिया गया है। दो अक्टूबर को पीएम की क्लास में शामिल होने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नरउर प्राथमिक विद्यालय में आने से पूरे परिसर का ही कायाकल्प हो गया है। विद्यालय के प्रत्येक कमरे में टाइल्स लग गई है तो वहीं अब प्राथमिक विद्यालय के बच्चे जमीन पर बैठकर नहीं, बल्कि टेबल पर बैठेंगे। सभी कमरों में टेबल और बेंच की व्यवस्था हो गई है, जिससे विद्यालय के बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं।
8 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानाध्यापिका चंद्रावती शर्मा, अध्यापक संदीप सिंह, अर्चना गुप्ता, शिक्षामित्र मंजुला मिश्रा, सरिता भी काफी खुश थीं कि अब हमारे विद्यालय के बच्चे टेबल पर बैठ कर के पढ़ाई करेंगे। वहीं विद्यालय पर प्रधानमंत्री के आगमन को एक ऐतिहासिक पल बताया।
विद्यालय के दो छात्र समर व क्षितिज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर भेंट करने के लिए उन्हीं का चित्र बनाया था, मगर न देने के कारण उन्हें काफी मलाल रहा कि जो चित्र बनाया था भेंट करने के लिए वह नहीं दे पाए।