वाराणसी में रिंग रोड के पास मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में ढेर दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। पिछले एक दशक से बिहार के समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में इनकी दहशत थी। इन चारों भाई रजनीश, मनीष और लल्लन, राजेश का आतंक पूरे बिहार में था। पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर असलहा लूट लेते थे। गिरोह के संग बैंक डकैती और अन्य जघन्य वारदात को अंजाम देते रहे।