फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः बिदके हाथी ने गांव में जमकर मचाया उत्पात, काबू करने में छूटा पसीना

Tue, 16 Oct 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
elephant - फोटो : amar ujala
यूपी के बलिया में सोमवार को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के बिदकने से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। महावत ने हर प्रकार की कोशिश की लेकिन हाथी के तांडव से बच नहीं पाए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दूसरे महावत के पहुंचने पर हाथी काबू में आया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
elephant - फोटो : amar ujala
जिले के नगरा थाना क्षेत्र के नरहीं गांव का हाथी सरायचावट गांव के पास आया था। महावत हाथी को पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा कर खुद पीपल के पेड़ पर चढ़ गया महावत पेड़ पर चारा काट रहा था। इस बीच एक सांड़ आया और हाथी को पीछे से मारना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
elephant - फोटो : amar ujala
अचानक सांड़ के मारने पर हाथी बिदक गया और सांड को मारने के लिए निकला। सांड़ भाग निकला। इसके बाद बिदका हाथी कुछ देर तक सांड का पीछा करता रहा। सांड़ नहीं मिला और हाथी बिदक कर गांव के तरफ चल दिया तथा सराय चावट से देवढिया गांव पहुंच गया। 

 

4 of 5
elephant - फोटो : amar ujala
गांव वाले हाथी को घेरने का प्रयास करते रहे लेकिन हाथी देवढिया से भंडारी होते हुए नगरा के बाद चचया गांव के पास पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। घटना की जानकारी होते ही भीड़ इकट्ठा हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elephant - फोटो : amar ujala
महावत ने केला और मिठाई आदि देकर हाथी को रिझाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने दोनों को फेंक दिया। दो घण्टे बाद दूसरा महावत हाथी के पास पहुंचा और किसी तरह हाथी को काबू में किया। तब प्रशासन व क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें