फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन से कई ट्रेनों का संचालन बदला, मंडुवाडीह स्टेशन से चलेंगी वंदे भारत समेत आठ ट्रेन

Sun, 08 Dec 2019 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की असल परीक्षा अब होगी। प्रमुख आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन कैंट रेलवे स्टेशन के बजाय अब मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। जिसमें वंदेभारत एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
लोहता कॉर्ड लाइन कार्य पूरा होते ही रेलवे बोर्ड से मिले अप्रूवल के बाद ट्रेनों को कैंट के बजाए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की ओर मोड़ दिया जाएगा। इससे उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन का भार जहां हल्का होगा तो वहीं पूर्वोत्तर रेलवे का मंडुवाडीह स्टेशन पर दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्वोत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वंदेभारत, काशी विश्वनाथ, बुंदेलखंड एक्सप्रेस सहित अन्य आठ ट्रेनों के नाम पर मंथन किया गया है। इस सप्ताह के अंत तक अप्रूवल मिलने के बाद ट्रेनों का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि यह तय है कि इन आठ ट्रेनों का संचालन मंडुवाडीह स्टेशन से ही किया जाएगा।

4 of 5
री-मॉडलिंग योजना पकड़ेगी गति
कैंट रेलवे स्टेशन पर 400 करोड़ रुपये की री-मॉडलिंग योजना स्वीकृत है। यह स्टेशन से ट्रेनों का रेला गुजरने के कारण गति नहीं पकड़ पा रही है। प्लेटफार्म छोटा होने से यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों को गिट्टियों पर चलकर प्लेटफार्म पर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

कैंट स्टेशन पर ये काम प्रस्तावित
मालगोदाम साइट में प्लेटफार्म नंबर 10 एवं 11 का निर्माण, प्लेटफार्म चार व पांच की चौड़ाई कम कर एक स्वतंत्र रेल लाइन बिछाने के साथ छोटे प्लेटफार्मों को फुल साइज करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें