Eid 2025 : वाराणसी में शांतिपूर्वक ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। शहर के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान एक दूसरे को गले लगाकर लोगों ने बधाई दी।
महादेव की नगरी काशी समेत देशभर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सोमवार की सुबह वाराणसी में ज्ञानवापी और नदेसर स्थित जामा मस्जिद समेत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शांतिपूर्ण आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
2 of 10
Eid 2025: नदेसर स्थित जामा मस्जिद में ईद पर नमाज अदा करते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी समेत सभी मस्जिदों में सुबह से जमाजी पहुंचने लगे थे। नदेसर स्थित जामा मस्जिद नमाजियों से फुल हो गया। लोगों की भीड़ बढ़ी तो कुछ लोगों को चबुतरे पर बैठना पड़ा। सभी मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा कर गले मिलकर एक- दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान अधिकारियों फ्लैग मार्च निकाला। जिले में हर जगह शांति और सौहार्द का माहौल रहा।
विज्ञापन
3 of 10
Eid 2025
- फोटो : अमर उजाला
ईद की नमाज के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। एडिशनल सीपी (क्राइम) राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
4 of 10
Eid 2025
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त नजर
ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने की कोशिशों को रोकने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
5 of 10
Eid 2025
- फोटो : अमर उजाला
एडिशनल सीपी (क्राइम) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे किसी भी पोस्ट या संदेश, जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
6 of 10
नमाज अदा कर निकलती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
फतिमान मस्जिद में भारी संख्या में नमाजी ईद का नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं ने ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
7 of 10
Eid 2025
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी ईदगाह भट्ठी और कोटवा में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
8 of 10
Eid 2025
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल्लास के माहौल में मनाई जा रही है। राजा तालाब, रानी बाजार, चंदापुर, जयापुर, भवानीपुर, मातल देवी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दे रहे हैं।
आईपीएस सरवणन टी ने गले मिलकर दी बधाई
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस अधिकारी ने अकीदतमंदों को गले मिलकर दी ईद की बधाई
काशी में ईद का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच लंगड़ा हाफिज मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के बाद अकीदतमंदों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। वहीं आईपीएस सरवणन टी दाल मंडी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने लोगों को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान एक छोटे बच्चे को भी उन्होंने हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी।
नमाजियों पर की पुष्पवर्षा
ईद पर्व के मौके पर वाराणसी में गंगा जमुना तहजीब की मिसाल देखने को मिली। मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद हिंदू भाइयों ने नामजियों पर पुष्पवर्षा की। साथ ही गले मिलकर बधाई दी।