फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2018: पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई ईद, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के लिए उठे हाथ, तस्वीरें

Sat, 16 Jun 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वांचल में नमाज के लिए मस्जिदों को बखूबी सजाया गया है। हर तरफ एक-दूसरे को बधाइयां देते लोग और खुशियां मनाते बच्चों का झुंड देखा जा सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
बनारस में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। उधर, गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।

 
विज्ञापन

3 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मस्जिद में नमाज पढ़ कर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। विभिन्न स्थानों पर मेले का भी आयोजन भी किया गया। 

 

4 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में अमन, भाईचारे और खुशियों का त्यौहार ईद जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। नगर एवं ग्रामीण इलाके के ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं ने ईद की शुभकामनाएं दी।

 
विज्ञापन

5 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी, शाहगंज समेत अन्य ईदगाहों पर नमाज हुई। नमाजियों ने मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी।  

 
विज्ञापन

6 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। इसमें लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह-जगह मेले भी लगे।  
 
विज्ञापन

7 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ नगर के बदरका ईदगाह में मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बधाई दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवइयां खाई।             

 

8 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में ईद का त्योहार जिले भर में मनाया गया। सुबह शहर एवं सभी तहसीलों के ईदगाहों और मस्जिद में अदा की गई। ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों ने घर-घर जाकर मुबारकबाद दी और सेवइयां खाई।  

 

9 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नगर के खीरीबाग और ग्रामीण इलाकों में मेले का भी आयोजन हुआ।

 

10 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
भदोही में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।  

 
विज्ञापन

11 of 11
eid - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह ईदगाह में नमाज अदा की गई और मुल्क की अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके बाद सेवई सहित अन्य लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। ईदगाह पर लगे मेले में बच्चों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें