फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में दुर्गा पूजा: कहीं एआई की थीम, कहीं धुनुची नृत्य से मां की आराधना; काशी के 512 पंडालों में भक्त

Wed, 01 Oct 2025 05:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Durga Puja 2025: काशी में दुर्गा पूजा को लेकर सैकड़ाें स्थानों पर मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा पंडालों में देवी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस टीम तैनात है।
विज्ञापन
1 of 17
मां दुर्गा की तस्वीर मोबाइल से लेती युवती। - फोटो : अमर उजाला
Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर देवराज इंद्र ने मां दुर्गा के चरण पखारे। आसमान से बरस रही बूंदों से श्रद्धालुओं की आस्था दैदीप्यमान हो उठी। मंदिरों के शहर बनारस के 512 पंडालों में उत्तर से दक्षिण के देवालय रूपी पंडालों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। एक तरफ जैतपुरा में एआई की थीम पर पंडाल को सजाया गया तो वहीं बंगाली टोला में धुनुची नृत्य पर श्रद्धालु थिरके।
विज्ञापन

2 of 17
मां के चेहरे ने मोहा भक्तों का मन। - फोटो : अमर उजाला
बीती शाम से शुरू हुई बरसात का सिलसिला देर रात तक बना रहा। शहरी इलाके में बरसात होने के बाद भी श्रद्धालुओं के पांव पंडालों की ओर बढ़ते रहे। रात ढलने के साथ ही सनातन धर्म इंटर कॉलेज और हथुआ मार्केट के पंडाल में भीड़ का दबाव बढ़ता गया। 
विज्ञापन

3 of 17
माता के जयकारे लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
हथुआ मार्केट में मैसूर के मुरुदेश्वर मंदिर में सेना को नमन करते हुए ब्राह्मणों की टोली और मां के दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की आतुरता देखते ही बन रही थी। 

4 of 17
धुनुची नृत्य करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर के समीप एआई की थीम पर बने पंडाल समुद्र मंथन, लेजर एनीमेशन शो को देखने के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। घौसाबाद में बरसाने वाली लाडलीजी का मंदिर, लालकुआं में बालाजी का मंदिर, केदारघाट पर धूपम से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा, संकटा मंदिर की गली में भूत बंगला, अर्दली बाजार में सेना का बंकर आकर्षण का केंद्र रहे। शिवपुर मिनी स्टेडियम में जगन्नाथ मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन

5 of 17
देवी की आराधना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवी स्वरूप 501 कन्याओं का पुलिस लाइन में पांव पखार कर हुआ पूजन
शारदीय नवरात्र में देवी स्वरूप 501 कन्याओं का मंगलवार को पुलिस लाइन में पांव पखारकर पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को प्रसाद, मिष्ठान, उपहार भी दिए गए। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कन्याओं का पूजन किया। महिला प्रशिक्षु आरक्षियों ने गायन, नुक्कड़- नाटक की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

6 of 17
युवाओं ने मां के साथ खूब ली सेल्फी और फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, साहसिक और सराहनीय कार्यों के लिए 6 महिला उप निरीक्षक और एक महिला आरक्षी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह, सीडीओ हिमांशु नागपाल आदि रहे।
विज्ञापन

7 of 17
सनातन धर्म इंटर काॅलेज में मां काली की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
51 कन्याओं का हुआ पूजन
पिंडरा ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को वृहद कन्या पूजन समारोह के तहत 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दाैरान भाजपा रविशंकर सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, आशीष वर्मा, अशोक चाैबे, संतोष सिंह माैजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत काशी विद्यापीठ ब्लाॅक में पुष्टाहार विभाग की ओर से वृहद कन्या पूजन हुआ। 

8 of 17
पूजा पंडाल में फूलों से बना शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला
चामुंडा रूप में पूजी गईं मां दुर्गा
48 मिनट के मुहूर्त में मां दुर्गा का चामुंडा रूप में पूजन हुआ। बंगाली समाज के पंडालों में संधि पूजन का अनुष्ठान हुआ।संधि काल में पूजन, अनुष्ठान के साथ ही साधकों ने मंत्र जाप करके मां से सर्वसिद्धि की कामना की। 

9 of 17
पंडाल में विराजीं मां दुर्गा। - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा की लगाई 108 परिक्रमा
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के रूप में विराजमान मां अन्नपूर्णा का श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। महिलाओं ने माता की फेरी लगाकर सुख, सौभाग्य और परिवार के कल्याण की कामना की। महंत शंकर पुरी ने बताया कि किसी ने 21 तो किसी ने 51 तो किसी ने 108 फेरी लगाकर मां से मन्नत मांगी। वहीं, मां मंगला गौरी मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मां कूष्मांडा के मंदिर में भी अष्टमी तिथि पर ढाई बजे मंगला आरती के बाद से ही आस्थावानों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। 

10 of 17
दुर्गा पूजा पंडालों में लगी रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला
भारत सेवाश्रम में हुई अष्टमी पूजा
भारत सेवाश्रम संघ सिगरा में महाष्टमी की महापूजा हुई। बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय की अध्यक्षता में विश्व शांति स्थापना में सनातन हिंदू धर्म के योगदान विषय पर चर्चा हुई। आश्रम के युग्म संपादक स्वामी अंबरीशानंद महाराज, श्रीकांत मिश्रा, स्वामी भूतेश्वर आनंद महाराज ने विचार व्यक्त किए। संचालन स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने किया। सांस्कृतिक अनुष्ठान में भजन, संगीत और नृत्य नाटिका हुई। 

11 of 17
काशी में दुर्गा पूजा की धूम। - फोटो : अमर उजाला
डांडिया और गरबा से की देवी की आराधना
अष्टमी पर मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों में डांडिया प्रतियोगिताओं की धूम रही। गोपाल मंदिर में देर रात तक कुलदेवी की आराधना डांडिया और गरबा से की गई। यहां वल्लभ युवा परिषद की ओर से रात में यमुने महारानी की पूजा हुई। षष्ठपीठाधीश्वर श्याम मनोहर महाराज ने देवी की आराधना की।

12 of 17
पंडाल में देवी दुर्गा का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी गुजराती समाज ट्रस्ट की ओर से चौकाघाट स्थित लॉन में कुलदेवी सिद्ध माता की पूजा के साथ डांडिया और गरबा हुआ। गुर्जर छात्र समिति की ओर से कर्णघंटा धर्मशाला में, काशी मराठी समाज, बाज खेड़ावाल समाज का सूतटोला में डांडिया और गरबा हुआ। शहर में 15 स्थानों पर डांडिया रास की प्रस्तुतियां हुईं। 

13 of 17
पंडाल में देवी दुर्गा का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
जगतपुर कॉलेज में डांडिया उत्सव में थिरकीं छात्राएं
जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अष्टमी पर आयोजित गरबा और डांडिया उत्सव में छात्राएं थिरकीं। एक से बढ़कर एक गीतों पर शानदार प्रस्तुति से छात्राओं ने सभी को मुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्राचीन एवं अर्वाचीन संस्कारों का मिलना है। कार्यक्रम में संयोजिका डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रो.पुष्पा सिंह, डॉ. सारिका सिंह, शशिबाला सिंह, आभा सिंह आदि मौजूद रहे। 

14 of 17
पंडाल में देवी दुर्गा का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन दुर्गा पूजन की हुई  शुरुआत
95 बिग एफएम की ओर से मंगलवार को बिग ग्रीन दुर्गा की शुरुआत वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने पूजन के साथ की। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। बिग एफएम की ओर से इको फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बिग एफएम की टीम पूरे शहर में लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करेगी। 

15 of 17
वाराणसी में दुर्गा पूजा। - फोटो : अमर उजाला
शाहंशाहपुर के मानसप्रेमियों ने मुंबई में की रामलीला
राजातालाब के शाहंशाहपुर में रामलीला 151 वर्ष से अधिक समय से होती चली आ रही है। रामलीला समिति के व्यवस्थापक डॉ. नील रतन मिश्रा कहते हैं कि गांव के लोग आपसी सहयोग से रामलीला करते चले आ रहे हैं। 

16 of 17
वाराणसी में दुर्गा पूजा की धूम। - फोटो : अमर उजाला
एक समय तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल नहीं होता था, फिर भी पात्रों के संवाद दूर-दूर तक साफ सुनाई पड़ती थी। गांव के लोग रामलीला के विभिन्न पात्रों के संवाद सुनने रामनगर जाते थे। वहां से संवाद याद करके आते और फिर रामलीला के विभिन्न पात्रों के संवाद लिखते थे। 
विज्ञापन

17 of 17
मां की आरती उतारते पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण हरि प्रसाद सिंह बताते हैं 50 साल पहले यहां के लोग रामलीला करने के लिए मुंबई तक गए थे। गांव के ही अर्जुन मिश्रा, नर नारायण सिंह, विक्रमा सिंह पटेल, शीतलू मुनि आदि कई लोग कई वर्षों तक मुंबई में रामलीला करने जाते थे। रामलीला की प्रार्थना आज भी बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम से शुरू होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें