प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर को शहर आगमन के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के छह हजार से अधिक जवान शुक्रवार शाम से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
इससे पहले पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया गया और फिर पीएम मोदी की डमी फ्लीट की ग्रैंड रिहर्सल के साथ ही सेना के हेलीकाप्टर टच एंड गो का फाइनल रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि गुरुवार शाम से चांदपुर स्थित राष्ट्रीय बीज अनुसंधान केंद्र परिसर, बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल व हेलीपैड, भुल्लनपुर पीएसी स्थित हेलीपैड और बाबतपुर एयरपोर्ट को एसपीजी के अधिकारियों ने अपनी प्रत्यक्ष निगरानी में ले लिया है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 10 पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में छह हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। गुरुवार को एसपीजी के अधिकारियों ने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 6
एसपीजी की टीम
- फोटो : amar ujala
साथ ही सेना के हेलीकाप्टरों ने बाबतपुर एयरपोर्ट से हस्तकला संकुल और भुल्लनपुर स्थित हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की। पीएम मोदी के दोनों कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड वीडियो कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
एसपीजी के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वहीं, पीएम दौरे के कारण आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए। एसपीजी के अधिकारियों के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने भी दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।