फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बवाल के बाद ड्रोन कैमरे से चला सर्च ऑपरेशन, हॉस्टलों की छत पर मिलीं ऐसी ऐसी चीजें

Thu, 27 Sep 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस की आठ टीमों ने खाली कराए हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में हुए उपद्रव और बवाल के बाद बुधवार को सात हॉस्टलों को खाली कराने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। इस सर्च में हॉस्टलों की छतों पर ऐसी ऐसी चीजें मिलीं जिसे देख सुरझाकर्मी सहित बीएचयू प्रशासन के लोग हैरान रह गए। आगे की स्लाइड्स में देखें.... 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala

बिड़ला ब हॉस्टल की छत पर बीयर की सौ से ज्यादा खाली बोतलें मिलीं। पुलिस के अनुसार ऐसी ही बोतलों का इस्तेमाल पेट्रोल बम के रूप में किया जाता है।  विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस और पीएसी जवान हॉस्टल खाली कराने गए तो छतों और बालकनी की तलाशी के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बिड़ला ब हॉस्टल के अलावा अन्य हॉस्टलों की छत पर ईंट के टुकड़े और पत्थर मिले। पुलिस ने छतों से बोतलें और ईंट-पत्थर हटवा दिये। इस दौरान छात्रों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा गया लेकिन किसी ने विरोध-प्रदर्शन की हिम्मत नहीं की। 

4 of 6
दिन भर कैंपस में मौजूद रही फोर्स - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान छात्रों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा गया लेकिन किसी ने विरोध-प्रदर्शन की हिम्मत नहीं की। वहीं, सातों हॉस्टल खाली कराए जाने के बाद एहतियातन एक कंपनी पीएसी, तीन वज्र वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, दमकल की गाड़ी के साथ तीन थानों की फोर्स और एक क्षेत्राधिकारी बीएचयू परिसर में तैनात किए गए। 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बीएचयू प्रशासन ने भले ही सात हॉस्टल खाली करा दिए हैं लेकिन बार-बार माहौल बिगड़ाने वाले चिह्नित छात्र परिसर स्थित हॉस्टलों में अपने दोस्तों के पास ही टिके हैं। इसकी चर्चा बुधवार को परिसर में मौजूद रहे खुफिया इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच रही। आशंका जताई गई है कि उक्त चिह्नित छात्र माहौल बिगाड़ने का काम फिर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुईया के दो हॉस्टल, बिड़ला के तीन, धनवंतरि और एलबीएस शामिल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे छात्रों को परिसर से बाहर करने के लिए खाली कराए गए सातों हॉस्टल के आसपास के हॉस्टलों में भी विश्वविद्यालय प्रशासन की मदद से औचक तलाशी अभियान चलाए जाने की जरूरत बताई गई है। वहीं, इन चिह्नित छात्रों के करीबी छात्र परिसर के इर्दगिर्द के भगवानपुर, छित्तूपुर, सीरगोवर्धनपुर, करौंदी और सुसुवाही स्थित लॉजों में रहने वाले दोस्तों के पास ठहरे हुए बताए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें