कभी-कभी हम जान बूझकर बड़ी मुसीबत मोल ले लेते है, यूपी के गाजीपुर जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक कथित डॉक्टर के साथ घटी घटना को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको जिस घटना के बारे में सूचना दे रहें हैं, वह कुछ ऐसी ही है जिसमें डॉक्टर द्वारा किया गया काम ही और उसकी जान पर भारी पड़ गया। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले के एक कथित डॉक्टर को सांप पालने का शौक भारी पड़ गया। जिस संपोले ‘वाइपर’ से वह रोज खेलता था मंगलवार को उसी ने उसे डस लिया। उसका वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोदी मोहल्ला निवासी बदूद का पुत्र अजहर (38) को कुत्ता, खरगोश और इस तरह के जानवर पालने का शौक है। इसी शौक में एक माह पूर्व वह 35 हजार रुपये में कहीं से दो सपोलों को खरीद लाया।
विज्ञापन
3 of 5
snake bitting
वह उन्हें धनौता गांव स्थित अपनी डिस्पेंसरी में रखता था। कुछ दिन पहले एक सांप कहीं गायब हो गया। उसने काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अजहर हाथ में सांप के बच्चे को लेकर लोगों को दिखा रहा था। कुछ लोग मोबाइल से उसका वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच संपोले ने अचानक अजहर की बाएं हाथ की बीच की अंगुली में डस लिया।
4 of 5
snake
उसके डसते ही अजहर ने सर्प को फेंक दिया जिससे वहां अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने सर्प को मार डाला। अजहर ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। आनन-फानन में घरवाले उसे वाराणसी ले गए, वहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में उप प्रभागीय वन अधिकारी मुहम्मदाबाद जयप्रकाश नारायण तिवारी ने बताया कि इस सर्प को वाइपर नाम से जाना जाता है। यह सांप बेहद खतरनाक होता है, जो देश के पूर्वी इलाके में पाया जाता है। सांप पालना गैर-कानूनी है। जांच-पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।