‘मम आत्मन: श्रुति स्मृति पुराणोक्त पुण्य फल प्राप्तयर्थ भगवत: श्री काशी विशेश्वर देवता: प्रसन्नार्थ पंचक्रोशी यात्रा अहं करिष्ये:...। ’ इस मंत्रोच्चार से पावन चक्रपुष्करणी की जलधारा में देश व राज्य की उन्नति की कामना के लिए संकल्प लेकर शनिवार की शाम को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पंचक्रोशी की यात्रा पर निकले। आगे की स्लाइड्स में देखें सीएम की यात्रा...
विज्ञापन
2 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने पहली बार काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा की। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पंचक्रोशी परिक्रमा के पांचों तीर्थ पड़ावों के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
3 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ, षोढस विनायक के दर्शन-पूजन के साथ सीएम मौन व्रत के साथ नंगे पांव मणिकर्णिका घाट से परिक्रमा पथ पर निकल पड़े।
4 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शाम 6.10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दल बल के साथ मणिकर्णिका घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सतुआ बाबा आश्रम के पास डमरू दल ने डमरू बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम के मणिकर्णिका घाट पर पहुंचते ही पूरा घाट हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
6 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चक्रपुष्करणी तीर्थ पर पं. मनीष नंद मिश्रा और जयेंद्र दूबे ने सीएम को जनकल्याण के लिए पंचक्रोशी यात्रा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
7 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
6:20 बजे सीएम चक्रपुष्करणी से काशी विश्वनाथ और षोडश विनायक के दर्शन के लिए निकल गए। बाबा का दर्शन पूजन आचार्य श्रीकांत मिश्र ने कराया।
8 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबा के दर्शन के उपरांत उन्होंने व्यास पीठ की परिक्रमा कर पंचक्रोशी परिक्रमा का मौन व्रत धारण किया। व्यास परिवार के जितेंद्र व्यास ने सीएम को मौन व्रत और यात्रा का संकल्प दिलाया।
9 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत सीएम 7 बजे बजड़े से अस्सी घाट होते हुए प्रथम पड़ाव की ओर निकल गए।
10 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट से होते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ 8:12 बजे पंचक्रोशी के प्रथम पड़ाव कंदवा पहुंचे। कंदवा तालाब के दक्षिण सिरे से पैदल ही सीएम कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन कर जलाभिषेक किया।
11 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कर्दमेश्वर महादेव से आज्ञा लेकर सीएम योगी पंचक्रोशी के एकमात्र शक्ति धाम भीमचंडी 8:50 बजे पहुंचे। भीमचंडी धाम में गंधर्व तालाब पर सीएम ने संकल्प लेकर नौ बजे मंदिर पहुंचे। महंत अमरनाथ मिश्र ने भीमचंडी में पूजन कराया।
12 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खास यह कि परिक्रमा के बहाने ही वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत से भी रू-ब-रू हुए।
13 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
‘भीमचंडिसे देवी काशिवासी निवासिनी आज्ञा देहि महादेवी पुर्नदर्श नमोस्तुते...’ की स्तुति के साथ सीएम ने मां भीमचंडी से आज्ञा ली और भगवान राम की तपस्थली तीसरे पड़ाव रामेश्वर के लिए प्रस्थान कर गए। 9:50 बजे दर्शन के लिए पहुंचे सीएम को मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा व पुजारी अनूप तिवारी के नेतृत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने षोडशोपचार विधि से पूजन के साथ रामेश्वर महादेव का लघु रुद्राभिषेक कराया।
14 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रामेश्वर रामेन पूजित तत्सर्व सनातना, आज्ञा देहि महादेवेन पुर्नदर्शन: नमस्तुते...की स्तुति के साथ सीएम ने रामेश्वर महादेव से अगले पड़ाव तक की यात्रा के लिए आज्ञा मांगी। सीएम का काफिला 10:40 बजे पंचक्रोशी तीर्थ के चौथे पड़ाव शिवपुर स्थित पांचो पंडवा मंदिर पहुंचा। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद 10:45 बजे सीएम पंचक्रोशी तीर्थ के अंतिम पड़ाव के लिए निकल पड़े।
15 of 16
cm in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आज्ञा देहि महादेवे, पुर्नदर्शन नमोस्तुते...। पंचक्रोशी परिक्रमा के पांचवे पड़ाव के बाद मणिकर्णिका घाट पर संकल्प छोड़कर इस स्तुति के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करके सीएम ने परिक्रमा को विराम दिया। पांचों पंडवा से निकलकर 11:10 बजे सीएम कपिलधारा मंदिर पहुंचे। कपिलधारा तालाब में आचमन के बाद सीएम ने वृषभध्वजेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया और मंदिर के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। 11:20 बजे सीएम मंदिर से मणिकर्णिका घाट की ओर निकल गए। राजघाट से सीएम बजड़े से मणिकर्णिका घाट पहुंचे।
पंचक्रोशी यात्रा पर निकले सीएम के साथ राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, विधायक रवीन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, एमएलसी अशोक धवन, मेयर मृदुला जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिधि एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद थे।