फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: लक्ष्मी का स्वागत कर रहे सराफा बाजार, ग्राहकों को छूट के साथ मिल रहे उपहार

Tue, 06 Nov 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
दीपावली को चंद दिन बचे हैं और उससे पहले आज धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके चलते सोने-चांदी के बाजार चमक रहे हैं। बाजार में एक तरफ सोने-चांदी के सिक्के खनक रहे हैं दूसरी तरफ गहने अपनी चमक बिखेर रहे हैं। सराफा कारोबारियों के यहां नए-नए डिजाइन के डायमंड के ज्वेलरी, सोने-चांदी के आभूषण का स्टॉक दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी हुई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
धनतेरस के दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार सोना-चांदी के सिक्के और आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारियों ने अभी से अपने प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी बत्तियों से सजाने के साथ ही छूट, उपहार आदि के बैनर-पोस्टर लगाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस के चेतगंज, लहुराबीर, अर्दली बाजार के साथ भेलूपुर, चौक आदि क्षेत्रों में सराफा दुकानों पर तो अभी से खरीदारी हो रही है। चांदी के सिक्कों में जहां लोग रानी विक्टोरिया के सिक्के को पसंद कर रहे हैं, वहीं सोने में भी एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के पसंद बने हुए हैं। 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
दुर्गाकुंड चेतमणि ज्वेलर्स के अमित ने बताया कि विक्टोरिया के एक रुपये वाले सिक्के की डिमांड अधिक है। लोगों की मांग के हिसाब से 10-20-50-100 ग्राम और उससे अधिक के भी सिक्के हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार सोने का दाम ढाई से तीन हजार रुपये अधिक है लेकिन इसका कोई असर नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
हालत यह है कि नवरात्र खत्म होने के बाद से ही लोगों ने प्री बुकिंग शुरू करा दी है। इसमें दस ग्राम सोने के सिक्के की खरीद पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जा रहा उधर, ठठेरी बाजार स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद ज्वेलर्स के अनिल जैन ने बताया कि धनतेरस और दीवाली को लेकर तैयारी पूरी है। लोगों की पसंद के हिसाब से सिक्के और नई डिजाइन के आभूषण मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
धनतेरस के चलते लोग बैंकों के गोल्ड बांड को भी खरीद रहे हैं। इसमें एक ग्राम सिक्के की तरह उसी कीमत का गोल्ड बांड भी आ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर राजन ने बताया कि पांच से नौ नवंबर तक एक ग्राम गोल्ड बांड 3183 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें आरबीआई के नियमानुसार ब्याज भी दिया जाता है। उधर, एसबीआई के कुछ चयनित ब्रांच पर सिक्के भी दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें