फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य सलिला में स्नान कर भगवान भाष्कर को भक्तों ने किया नमस्कार, बाबा दरबार में दर्शन को लगी कतार

Wed, 15 Jan 2020 01:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति पर बुधवार को भोर से ही लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर उत्तरायण सूर्य को प्रणाम किया। आराध्य देवों की दर पर मत्था टेका और दान-पुण्य कर रहे हैं। साथ ही पकवानों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 

संक्रांति के स्नानार्थियों की संख्या वैसे तो सभी घाटों पर रही मगर सड़क मार्ग से सीधे जुड़े दशाश्वमेध घाट, प्रयाग घाट, शीतलाघाट, आरपी घाट, गायघाट, मीरघाट, सिंधिया घाट, अस्सी घाट व पंचनद तीर्थ के रूप में मान्य पंचगंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे। पंचगंगा घाट के ऊपर प्रतिष्ठित बिंदु माधव मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे।

नए मौसम, नई फसल, नए पत्र-पुष्पों और नई ताजगी का उपहार प्रभु के चरणों में अर्पित कर आस्थावानों ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। दूर-दराज से मोक्षदायिनी काशी में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी रस्म के अनुसार गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
गंगा घाट पर अपनी ही धुन में लीन विदेशी - फोटो : amar ujala

मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ की नगरी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान कर तिल-गुड़ दान करने से सुख व शांति संग अक्षय फल की प्राप्ति होती है। भारी भीड़ के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर के तीनों प्रवेश द्वार पर लंबी लाइन लगी और दिन भर यलो जोन की गलिया जाम रहीं।

मंडियां और बाजार हमेशा की तरह शुक्रवार को भी सामग्रियों से पटे रहे मगर आज रुतबा किसी का था तो तिल-गुड़ से निर्मित लड्डू, तिलवा, तिलकुट सहित अन्य आइटम का। दशाश्वमेध, गोदौलिया, चेतगंज, जगतगंज, विश्वेश्वरगंज, सोनारपुरा, लंका, सुंदरपुर, वरुणापार क्षेत्र मेंभोजूबीर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, पहड़िया में तो तिल-गुड़, लइया, पट्टी, चूड़ा की अस्थाई दुकानें पग-पग पर दिखीं।

विज्ञापन

3 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : amar ujala

गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मकर संक्रांति के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है और आला अधिकारी गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए। भेलूपुर, दशाश्वमेध, चौक और कोतवाली थाना प्रभारी को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

4 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : Amar Ujala

जल पुलिस भी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सजग दिखाई दी। एसएसपी ने बताया कि जेबकतरों और पाकेटमारों की धरपकड़ के लिए सादे कपड़े में महिला और पुरुष सिपाही प्रमुख गंगा घाटों पर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

5 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : Amar Ujala
बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वॉड को प्रमुख गंगा घाटों की चेकिंग करते रहने का निर्देश दिया गया है। आमजन से अपील है कि यदि कोई लावारिस सामग्री कहीं पड़ी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

विज्ञापन

6 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान के बाद पूजा करती महिला - फोटो : social media

मोटू-पतलू की जोड़ी आसमान में खूब मचा रही धमाल

आज मकर संक्रांति के पर्व पर हर घर की छतों पर पतंगबाजों का जमावड़ा रहा। बिना रोक टोक के रंग-बिरंगे पक्षियों की आकृतिनुमा बने पंतगों से बच्चे, जवान, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं और युवतियां तक आसमान में पेंच लड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

7 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा किनारे घाट पर भीड़ - फोटो : social media
पर्व पर पतंगबाजी के लिए बुधवार को पतंगों की दुकानों से जमकर खरीदारी हुई। खिचड़ी पर पतंग बाजारों में कार्टून करैक्टर छपी पतंगों के साथ वेलेंटाइन डे, मोदी और शाह की नंबर वन जोड़ी पतंगे सभी को पसंद हैं। स्नान और पूजा के बाद पार्कों व गंगा घाटों पर पतंगबाजी शुरू हो गई।

8 of 11
तिरंगा फहराते सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : amar ujala
बच्चे, युवाओं के अलावा महिलाएं और युवतियां भी पतंगबाजी में पीछे नहीं रहती हैं। बताते चलें कि मंगलवार को ही शहर में लंका, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, चेतगंज, लहरतारा, अर्दली बाजार आदि बाजारों में दर्जनों पतंग की दुकानें सजाई गईं, जिस पर लोगों की खरीदारी के लिए देर रात तक भीड़ रहीं।

9 of 11
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा किनारे घाट पर पूजा पाठ करती युवती - फोटो : amar ujala

क्लबों की ओर से पतंगबाजी प्रतियोगिता

खिचड़ी के अवसर पर विभिन्न क्लबों और संस्थाओं की ओर से पतंगबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें क्लब के सदस्य मस्ती और धमाल करते दिखाई दिए। जेसीआई काशी शिवा की ओर से लक्सा में पतंग प्रतियोगिता रखा गया है। वहीं बीएचयू और काशी विद्यापीठ में भी पतंग प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

10 of 11
खिचड़िया बाबा का प्रसाद ग्रहण करते भक्त - फोटो : amar ujala
बलिया में भी मकर संक्रांति पर पवित्र गंगा नदी किनारे नवरंगा घाट पर स्नान-ध्यान को भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

11 of 11
नाव से गंगा घाट पर आते लोग - फोटो : amar ujala

खिचड़ी पर 50 रुपये पीस बिकी फूल गोभी

मकर संक्रांति पर्व पर बाजार भाव भी चढ़ गया और दो दिन पूर्व 20 से 25 रुपये पीस बिकने वाली फूल गोभी मंगलवार को बाजार में 50 रुपये पीस में बिक्री हुई। 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाली मटर भी सुबह से शाम तक बाजार में 55 से 60 रुपये किलो बिकी और दस रुपये किलो बिकने वाली मूली भी शाम को 30 रुपये किलो में लोगों ने खरीदी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें