उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को कहा कि राजदरी-देवदरी को इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट, नेचर ट्रेल, पाथवे और कैफेटेरिया बनेगा।
वे राजदरी देवदरी के विकास के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के समीप लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजदरी में सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, नेचर ट्रेल, पाथवे, ऑडिटोरियम, डॉरमेट्री हाल, कैफेटेरिया, बोल्डर पीचिंग कार्य कराने पर जोर दिया।