श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मकर संक्रांति पर लोग गंगा में स्नान कर रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्ग जहां दान पुण्य में व्यस्त हैं, वहीं छोटे बच्चे अपनी पतंगों को लेकर उसे आसमान की उचांइयों में पहुंचाने में मशगूल हो गए हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर बहन, बेटियों को खिचड़ी पहुंचाने के लिए लोग विभिन्न साधनों से जा रहे हैं। बस स्टेशनों पर ऐसे लोगों की भीड़ रही। शहर के छोटी बड़ी हर बाजार में जगह-जगह लाई, चूड़े की दुकानें रात तक सजी रहीं। जहां लाई, चूड़ा, तिलवा, गुड़ और चीनी की पपड़ी, गट्टा की खरीदारी के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं पतंग बाजार में भी पूरे दिन बच्चों से लेकर युवाओं की भीड़ रही।