फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबोधनी एकादशी: जगत के कल्याण के लिए जागे भगवान विष्णु का तुलसी से होगा विवाह, इस दिन करें यह काम

Mon, 19 Nov 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को हरि प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन श्रद्धालु जहां व्रत रखते हैं। वहीं सुबह गंगा घाटों पर स्नान करते हैं। इस दिन क्षीरसागर में चार महीनों के शयन के बाद भगवान विष्णु जगत के कल्याण के लिए जागते हैं। शाम के समय तुलसी और भगवान शालिग्राम की के विवाह का आयोजन होता है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इस दिन से ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। देव प्रबोधिनी एकादशी पर कई विभन्न आयोजन होते हैं। इसमें कहीं पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के साथ ही तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। तुलसी का विवाह शालिग्राम से करवाया जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि शयन से जागते हैं। ये देव के जागने यानी उठने की तिथि है, इसीलिए इसे देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं, चुनरी अर्पित करें। 

 

4 of 5
डेमो पिक
सुहागिनें सुहाग का सामान चढ़ाकर दान करें। सुबह जल चढ़ाएं और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते ना तोड़ें, शाम के समय भगवान विष्णु के साथ ही लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभकारी माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lord vishnu
हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुल मिलाकर 24 एकादशी होती है जिनमें से देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी को देवत्थान एकादशी, देवप्रबोधिनी एकादशी और ग्यारस एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीनों की गहरी नींद के बाद जागते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें