फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: देव दीपावली पर काशी में घाटों पर उमड़ा आस्था का रेला, जगमगाने लगे दिये

Tue, 12 Nov 2019 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
देव दीपावली पर गंगा घाटों पर जगमगाने लगे दीप। - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर धर्मनगरी काशी में गंगा घाटों पर विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली दीपोत्सव नजारा देखने के लिए मंगलवार दोपहर से देश-विदेश के नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाखों लोग घाटों की बढ़ चले। शाम होने तक घाटों को दियों से सजा दिया। लोगों ने गंगा में नावों पर अपना स्थान जमा लिया है। देव दीपावली का ये खास नजारा देखने के लिए लोगों के घाटों की ओर कदम इस तरह बढ़ चले हैं, मानों गंगा मां की अनुपम और अनोखी छवि को देखने के लिए उनकी आखें कब से व्याकुल बैठी थीं।
विज्ञापन

2 of 8
गंगा घाटों पर सुबह से रेला उमड़ रहा था, कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य अस्त होते ही माटी के दीपों में तेल की धार बह चली और रुई की बाती तर होते ही प्रकाशित होने को आतुर नजर आई। दीपों की अनगिन कतारों से घाटों की अर्धचंद्राकार श्रृंखला दिन ढलते ही नहा उठी और मुख्य घाट पर आयोजन में शामिल उजाला मानो चंद्रहार में लॉकेट की भांति नदी के दूसरे छोर से प्रकाशित नजर आने लगा।
विज्ञापन

3 of 8
भगवान शिव को समर्पित इस विशिष्ट आयोजन में काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा अंचलों में मारकंडेय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, सारंगनाथ महादेव, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में भी शाम होते ही असंख्य दीपों की लडियों ने प्रकाश पर्व के आयोजन को और गति दी। वहीं राजघाट पर लेजर शो के आयोजन ने मानो देव दीवाली पर गंगा तट पर शमां बांध दी।

4 of 8
देव दीपावली पर स्वर्ग से धरती पर आने वाले देवताओं की आगवानी में सुरसरि के अर्धचंद्राकार तट पर दीपों का चंद्रहार सजाया गया है। देव दीपावली पर सदानीरा के 84 घाटों पर 11 लाख दीपक सजाए जाएंगे। अलग-अलग घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित होगी। प्रशासन की ओर से राजघाट पर आयोजित समारोह में लेजर शो के जरिए महादेव के तांडव और गंगा अवतरण की प्रतिकृति दिखाई जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से चार सेल्फी प्वाइंट और सोशल मीडिया सेंटर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
परंपराओं को जीवंत रखने वाली काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए मंगलवार को देवलोक से देवता धरती पर आएंगे। आठ किलोमीटर लंबे गंगा घाटों पर सरकार की योजनाओं को दीपों और फूलों से उकेरा जाएगा। मुख्य आयोजन में राजघाट पर मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
घाटों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रशासन की ओर से 16 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रविदास घाट पर रामलीला, रीवा घाट पर बिरहा गायन, निषादराज घाट पर घूमर व चरी लोक नृत्य, चेत सिंह घाट पर भजन गायन, महानिर्वाणी घाट पर डांडिया लोक नृत्य, प्राचीन हनुमान घाट पर शहनाई वादन, चौकी घाट पर बांगला लोक नृत्य, राजघाट पर सूफी गायन, पांडेय घाट पर कथक नृत्य, दरभंगा घाट पर लोक गायन, सिंधिया घाट पर पंजाबी लोक नृत्य, रामघाट पर सितार व बांसुरी की युगलबंदी, लाल घाट पर भजन गायन, गाय घाट पर नाट्य मंचन, बद्रीनारायण घाट पर राजस्थानी लोक नृत्य और नंदेश्वर घाट पर लोक नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
अधिकारियों ने सोमवार को घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित देश-विदेश से आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दशाश्वमेध और आसपास के घाटों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने घाटों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक सहित दीर्घा में लोगों के बैठने की व्यवस्था आदि सबकुछ चाक चौबंद कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

8 of 8
देव दीपावली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दीपक की व्यवस्था कराई गई है। रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था भी कर ली गई है। गिरजाघर चौराहे के बाद घाटों की ओर से वाहनों पर रोक रहेगी। -दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें