फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: हर-हर शंभू... पर थिरकेंगी रोशनी की लहरें, देव दीपावली पर 200 मीटर ऊंचाई तक 10 मिनट तक होगी आतिशबाजी

Tue, 04 Nov 2025 05:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dev Deepawali 2025: वाराणसी में देव दीपावली को लेकर देश- विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। गंगा घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। गंगा पार रेत पर कोरियोग्राफ और सिंक्रोनाइज ग्रीन क्रैकर शो होगा।
विज्ञापन
1 of 5
लेजर शो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर इस बार काशी में फिर से दिव्यता, भव्यता और आधुनिकता का अद्भुत उदाहरण दिखाई देगा। घाटों पर लाखों दीपों की रोशनी, लेजर शो और कोरियोग्राफ ग्रीन क्रैकर्स शो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मुग्ध करेंगे। शिव भजनों की धुन पर करीब 10 मिनट तक चलने वाला ग्रीन एरियल फायर क्रैकर शो रात 8 बजे शुरू होगा। हर-हर शंभू, शिव तांडव और हे शिवा शिवा... जैसे भजनों की ताल पर डमरुओं की थाप और सतरंगी रोशनी के संगम से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली को लाइव देखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
काशी में गंगा किनारे का नजारा - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती का क्षेत्र कोरियोग्राफ और सिंक्रोनाइज ग्रीन क्रैकर्स शो की रंगीन रोशनी से नहाया हुआ नजर आएगा। यह शो श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने होगा, जो आधुनिक तकनीक फायर वन फायरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
काशी में गंगा किनारे का नजारा - फोटो : अमर उजाला
करीब एक हजार फीट लंबी रेत के स्ट्रेच पर होनी वाली आतिशबाजी के पटाखे 200 मीटर ऊंचाई तक रोशनी बिखेरेंगे। इनका रंगीन प्रकाश घाटों, गंगा की लहरों और दूर-दूर तक फैले क्षेत्र को आलोकित कर देगा। खास बात यह है कि यह आतिशबाजी ग्रीन क्रैकर्स से होगी। 

4 of 5
गंगा द्वार - फोटो : अमर उजाला
लेजर शो भी पूर्णिमा की रात में गंगा के ऊपर के आसमान को रंग-बिरंगी किरणों से सजाएगा। जब ये किरणें गंगा के जल पर झिलमिलाती दिखेंगी, तब संपूर्ण काशी एक दिव्य स्वप्न लोक जैसी प्रतीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी में गंगा किनारे का नजारा - फोटो : अमर उजाला
25 मिनट का काशी कथा का दिव्य थ्रीडी शो
देव दीपावली पर चेतसिंह घाट पर 25 मिनट का ‘काशी कथा’ थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो होगा। यह शो एक घंटे के अंतराल पर तीन बार रात 8:15, नौ और 9:35 बजे तक होगा। इस भव्य थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग शो के माध्यम से काशी आने वाले पर्यटक धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा के साक्षी बनेंगे। शो की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी। इसके बाद भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान श्रीहरि विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड, भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश, संत कबीर और गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति परंपरा और महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना तक की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें