विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम विजेता बनी है। फाइनल में भारत को जीत दिलाने वाली बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज राधा यादव जिले के अजोशी गांव की रहने वाली हैं। फोन पर हुई बातचीत में राधा के पिता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि फुटपाथ पर पाव, बीड़ी और दूध बेचकर बेटियों को आगे बढ़ाया। आज वही लोग मिठाई मांग रहे और बांट रहे हैं, जो कल तक मुझसे कहते थे, शर्म नहीं आ रही है, बेटी को लड़कों के बीच क्रिकेट खेलने के लिए भेजते हो। इसी कारण आज तक बेटी गांव नहीं गई है।