दंगल सिस्टर्स के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट वाराणसी 12 फरवरी को आएंगी। दंगल सिस्टर्स यहां स्कूली छात्रों के बीच अपने अनुभवों को साझा करेंगी। आगे के स्लाइड्स में जानें किस स्कूल में आएंगी...
विज्ञापन
2 of 6
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल बाबतपुर और पड़ाव शाखा में दंगल सिस्टर्स गीता फोगाट और बबीता फोगाट दोनों आ रही हैं। बुधवार को स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 6
फौगाट सिस्टर्स
उन्होंने बताया कि पड़ाव कैंपस का इसी दिन वार्षिक उत्सव ‘सृजन-2017’ का आयोजन किया गया है। आयोजन में विद्यालय के 650 बच्चे मंच पर स्वच्छ गंगा अभियान, सौहार्द्र के साथ ही भ्रष्टाचार और छूआछूत पर सामाजिक संदेश देंगे।
4 of 6
महाबीर फोगट और विनेश फोगट को मिला खेल अवार्ड
महिला पहलवानों को विद्यालय में बुलाने का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के साथ ही स्कूल के बच्चों को उनसे प्रेरित करना है। दंगल सिस्टर्स अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के बीच शेयर करें जिससे आगे बढ़ने के लिए वे प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
‘सृजन-2017’ में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के अलावा नृत्य नाटिका एवं गंगा आरती का भी मंचन होगा। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने केलिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
गीता और बबीता फोगाट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने आज तक जो देश के लिए किया है वह भविष्य में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अब दोनों बहनों का एक लक्ष्य देेश के लिए ओलंपिक जीतना है।