दालमंडी चौड़ीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई के बीच लोगों का विरोध भी जारी है। मंगलवार को भारी फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों के नेतृत्व में नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। वहीं दालमंडी में दुकानें बंद कर लोग काली पट्टी बांधे हुए दिखे।
विज्ञापन
1 of 6
ड्रोन से की जा रही दालमंडी की निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बीच लोगों का विरोध जारी है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की टीमें सतर्क हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी, एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह मय फोर्स दालमंडी इलाके में ड्रोन से निगरानी किए।
विज्ञापन
2 of 6
दालमंडी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर एडीएम आलोक वर्मा, पीडब्लूडी के एक्सईएन केके सिंह, वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
भवनों पर चस्पा किए गए नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में अधिकारियों की मौजूदगी में दालमंडी में चिन्हित भवनों पर नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू की गई।