फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी बलिया की दबंग दुल्हन : दूल्हे ने खाया था गुटखा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Wed, 14 Jun 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 8
Groom eaten Gutkha bride refused marriage - फोटो : अमर उजाला
आम जनमानस में अब तक भारतीय दुल्हनों को बेहद 'शर्मिली' माना जाता रहा है लेकिन शादियों के इस सीजन में दबंग दुल्हनें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ताजा वाकया बलिया का है जहां एक दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। आगे की स्लाइड में पढ़ें इस दबंग दुल्हन की पूरी कहानी ...
विज्ञापन

2 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शनिवार का दिन बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव में खुशियों का दिन था। गांव में बारात जो आने वाली थी। हर तरफ शादी की जोरशोर से तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार इस खुशी के मौके को खास बनाने में लगा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
परिवार वाले बारातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। दुल्हन को भी सजाने का दौर जारी था। शाम करीब सात बजे इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और बारात आ गई। लड़की वालों ने बारातियों का पकवानों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

4 of 8
shadi - फोटो : amar ujala
लड़की पूजन के बाद दूल्हे को विवाह के लिए आंगन में बुलाया गया। दूल्हे के आंगन में आने के बाद दुल्हन की सखियां उसे देखने के लिए नजदीक पहुंची। तभी सब आवाक रह गईं। ये क्या दूल्हे के मुंह से अजीब गंध आ रही थी।
विज्ञापन

5 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सखियों ने जब और नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि उसने गुटखा खा रखा है। सखियों ने इसकी सूचना दुल्हन को दी। गुटखे की बात सुनते ही दूल्हन आग बबूला हो गई। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार के बाद शादी के मंडप में माहौल गर्म हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
marriage
वर और कन्या पक्ष के बीच सामानों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने विवाद की जानकारी 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को दे दी। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस भी पूरी रात वहीं डटी रही।
विज्ञापन

7 of 8
marriage
रविवार को सुबह भी कई लोगों ने इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी बात पर कायम रही और मामले का हल नहीं हुआ। अंत में पुलिस ने दोनों पक्षों को दोकटी थाना ले गई। थानाध्यक्ष दोकटी विजय सिंह ने भी दुल्हन से बात की तो उसने कहा वह नशेड़ी दूल्हे से शादी नहीं करेगी।
विज्ञापन

8 of 8
marriage
बाद में आसपास के लोगों के समझाने के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया और बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन के इस साहसिक फैसले की सब प्रशंसा कर रहे हैं। इलाके में इस घटना की चर्चा दिन भर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें