कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है लेकिन लेकिन एक दुल्हन ने अपने होने वाले पति की 'बीमारी' देख शादी से इंकार कर दिया। मायूस दूल्हे को बारात के साथ लौटना पड़ा। आगे की स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन
2 of 7
Looteri Dulhan
यूपी के गाजीपुर जिले में भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात आई एक बारात की घरातियों ने जमकर आवभगत की। बारातियों के स्वागत में कोई कमी न रहे, इसके लिए लड़की वालों ने खाने पीने की बढ़िया व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
3 of 7
Daring Dulhan
द्वारचार पर लड़के का रस्मी स्वागत किया गया। लड़की वालों के जोरदार स्वागत से दूल्हा बेहद खुश था। शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग मंडप में पहुंचे। वैवाहिक कार्यक्रम भी शुरू हो गया। इसी दौरान घराती पक्ष की एक महिला की नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी।
4 of 7
marriage
महिला ने देखा कि दूल्हे के हाथ में कंपन हो रहा है और पैर पोलियो ग्रस्त है। उसने इसकी जानकारी अन्य महिलाओं को दी। जल्द ही यह सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे परिवार में इसकी चर्चा होने लगी। दुल्हन को भी दूल्हे की बीमारी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
5 of 7
marriage
बीमारी के बारे में सुनकर दुल्हन काफी गुस्से में आ गई और शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा जो जल्द ही मारपीट में बदल गयी। घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया और शादी में आए गहने-कपड़े आदि कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 7
marriage
कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को घरातियों के बंधन से मुक्त कराया और उन्हें थाने ले आई। रविवार को घरातियों द्वारा बारातियों से कब्जे में लिए गए गहने-साड़ी और नगदी का बैग वापस कराया गया।
इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया। कोतवाल किशोरीलाल ने बताया कि शादी का सामान सब वापस कराने के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा होती रही।