उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवती की धारदार हथियार से वीभत्स हत्या कर दी गई। युवती के शव को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर तत्काल एसपी सोमेन वर्मा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव को कब्जे में लेने से ग्रामीणों ने रोक दिया और डॉग स्क्वायड की टीम को मांग करने लगे। लेकिन डॉग स्क्वायड टीम जिला मुख्यालय पर न होने से पुलिस अफसरों ने असमर्थता जताई। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने बहरियाबाद-चिरैयाकोट मार्ग पर रायपुर बाजार के दक्षिण सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसपी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
हत्या का खुलासा
जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघांव गांव में शनिवार की सुबह एक ग्रामीण अपने पंपिंग सेट पर पहुंचा। जहां उसने गेहूं के खेत में युवती की निवस्त्र लाश देखी। युवती के गर्दन, पेट आदि पर जख्म का निशान थे। चर्चा है कि हत्या के पूर्व युवती के साथ गैंग रेप भी किया गया। उसकी सूचना पर कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच वहां पहुंचे मृतका के भाई ने लाश देखकर उसकी पहचान की।
4 of 6
demo pic
इसी बीच ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल पहुंच गई। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, भुड़कुड़ा सीओ प्रदीप सिंह, जखनिया सीओ आलोक प्रसाद सहित आस-पास के कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को उठाना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया।
विज्ञापन
5 of 6
CRIME SCENE
ग्रामीणों की मांग थी की मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम मंगाई जाए और घटना स्थल की जांच हो। लेकिन जिला मुख्यालय पर डॉग स्क्वायड की टीम के न होने से पुलिस टीम ने असमर्थता जताई। इससे नाराज ग्रामीणों ने करीब साढ़े ग्यारह बजे बहरियाबाद- चिरैयाकोट मार्ग पर रायपुर बाजार से दक्षिण सड़क जाम कर दिया। जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
बाद में पुलिस कप्तान के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। एसपी ने घटना का तत्काल पर्दाफाश करने को कहा है। एसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चलेगा। घटना के पर्दाफाश के लिए टीम बना दी गई है।