फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर रहा था युवक, पहुंच गई पत्नी, जानें आगे क्या हुआ

Thu, 15 Jun 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी के सोनभद्र जिले में एक प्रेमी ने बेवफाई की हद कर दी। पढ़ाई के दौरान एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लव मैरिज करने वाला प्रेमी एक बार फिर एक लड़की का जीवन बर्बाद करने जा रहा था। तभी पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। आगे की स्लाइड में जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 7
marriage
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी राकेश पिछले कई वर्षों से मिर्जापुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसका संपर्क मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से हो गया। दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलने लगे।
विज्ञापन

3 of 7
marriage
राकेश और युवती की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने 25 मई 2015 को मिर्जापुर में माता शीतला मंदिर में लव मैरिज कर लिया और साथ-साथ रहने लगे। राकेश ने इस प्रेम विवाह की सूचना अपने परिवार वालों को नहीं दी।

4 of 7
marriage
कुछ दिन पहले राकेश अपने घर आया तो उसके परिवार वालों ने उसकी शादी करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया जेठी गांव में तय कर दी। मंगलवार को उसकी बारात जानी थी। उधर, राकेश की पहली पत्नी को इस शादी की खबर लग गई। वह आवेश में आ गई।
विज्ञापन

5 of 7
marriage
उसकी बात सुनकर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस मंगलवार की दोपहर ही शिल्पी गांव राकेश के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश करने लगी। राकेश के फरार होने से उसकी बारात जब सिरसिया जेठी गांव नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष वाले भी परेशान हो उठे।
विज्ञापन

6 of 7
marriage logo
वे भी घोरावल कोतवाली पहुंच गए तो उन्हें सच्चाई का पता चला। इसके बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह राकेश को घोरावल नगर से सटे खुटहां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंच पुलिस को बताया कि उन्होंने तिलक में दस हजार रुपये और बाइक एवं अन्य सामान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jail
सीओ धनञ्जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मड़िहान की कंचन की तहरीर पर राकेश के खिलाफ धारा 376 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें